1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. खाड़ी देशों में भीषण हमलों के बीच जेद्दा और दुबई के लिए स्पेशल फ्लाइट ऑपरेट करेगी एयर इंडिया, चेक करें डिटेल्स

खाड़ी देशों में भीषण हमलों के बीच जेद्दा और दुबई के लिए स्पेशल फ्लाइट ऑपरेट करेगी एयर इंडिया, चेक करें डिटेल्स

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Mar 03, 2026 10:40 pm IST,  Updated : Mar 03, 2026 10:40 pm IST

खाड़ी देशों में हो रहे हमलों की बारीकी से निगरानी कर रही टाटा ग्रुप की स्वामित्व वाली एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया ने सोमवार को अमेरिका, कनाडा, यूरोप और ब्रिटेन के लिए निर्धारित सभी फ्लाइट्स का संचालन शुरू कर दिया।

air india, dubai, jeddah, air india special flights for dubai, saudi arabia, uae, tata group, israel- India TV Hindi
ज्यादा यात्रियों की वापसी के लिए चौड़े आकार वाले प्लेन तैनात करेगा एयर इंडिया Image Source : AIR INDIA

टाटा ग्रुप की एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया पश्चिम एशिया में जारी हमलों की वजह से अलग-अलग देशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए सऊदी अरब के जेद्दा और यूएई के दुबई के लिए 2 स्पेशल फ्लाइट ऑपरेट कर रही है। एयर इंडिया ने इस काम के लिए 'वाइड-बॉडी' प्लेन का इस्तेमाल किया है। 'वाइड-बॉडी' विमान 2 कॉरिडोर वाले चौड़े प्लेन होते हैं, जिन्हें आमतौर पर इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए इस्तेमाल किया जाता है। एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया बुधवार, 4 मार्च को मुंबई से दुबई के लिए भी एक स्पेशल फ्लाइट ऑपरेट करेगी।

ज्यादा यात्रियों की वापसी के लिए चौड़े आकार वाले प्लेन तैनात करेगा एयर इंडिया

एयर इंडिया ने एक बयान में कहा कि वो 3 और 4 मार्च को मुंबई से जेद्दा और दुबई के लिए अपनी सर्विस के लिए उच्च क्षमता वाले 'वाइड-बॉडी' विमान तैनात कर रही है, ताकि पश्चिम एशिया में जारी तनाव से प्रभावित ज्यादा से ज्यादा यात्रियों की वापसी हो सके। एयर इंडिया ने कहा कि कम से कम 350 सीट क्षमता वाला बोइंग-777 एयरक्राफ्ट मंगलवार शाम को मुंबई से जेद्दा के लिए रवाना हुआ। कंपनी ने कहा, ''इसके बाद आज रात दिल्ली से दुबई के लिए कम से कम 300 सीट की क्षमता वाला बोइंग 787-9 उड़ान भरने वाला है और 250 से ज्यादा सीट वाला बोइंग 787-8 प्लेन 4 मार्च के शुरुआती घंटों में मुंबई से दुबई के लिए उड़ान भरेगा। 

4 मार्च को दुबई और जेद्दा से वापस दिल्ली और मुंबई लौटेंगी एयर इंडिया की फ्लाइट्स

एयर इंडिया के अनुसार, सभी फ्लाइट्स 4 मार्च को अपनी वापसी यात्रा में मुंबई और दिल्ली पहुंचेंगी और इनमें सारी सीट भरी होने की उम्मीद है। खाड़ी देशों में हो रहे हमलों की बारीकी से निगरानी कर रही टाटा ग्रुप की स्वामित्व वाली एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया ने सोमवार को अमेरिका, कनाडा, यूरोप और ब्रिटेन के लिए निर्धारित सभी फ्लाइट्स का संचालन शुरू कर दिया। इन फ्लाइट्स के लिए एयर इंडिया ओमान, सऊदी अरब और मिस्र के एयर स्पेस के रास्ते लंबी दूरी वाले रूट अपना रही है। बताते चलें कि इजरायल और अमेरिका ने मिलकर पिछले हफ्ते शनिवार को ईरान पर हमला कर दिया था। जिसके बाद से ही पूरे मिडिल-ईस्ट में जबरदस्त हमले जारी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा