1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Bank Holidays in february 2024 : इस महीने कुल 11 दिन रहने वाली हैं बैंकों की छुट्टियां, यहां देखिए लिस्ट

Bank Holidays in february 2024 : इस महीने कुल 11 दिन रहने वाली हैं बैंकों की छुट्टियां, यहां देखिए लिस्ट

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Feb 01, 2024 07:19 am IST,  Updated : Feb 01, 2024 07:20 am IST

Bank Holidays in february 2024 : जनवरी महीने में कुल 16 दिन बैंक बंद रहे थे। फरवरी महीने में अलग-अलग जोन में कुल 11 दिन बैंकों की छुट्टियां रहने वाली हैं।

फरवरी में बैंकों की...- India TV Hindi
फरवरी में बैंकों की छुट्टियां Image Source : FREEPIK

Bank Holidays in february 2024 : फरवरी का महीना आज से शुरू हो गया है। जनवरी में अलग-अलग जोन में कुल 16 दिन बैंक बंद रहे थे। इस महीने फरवरी में कुल 11 दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी। वैसे तो आजकल बैंकों से जुड़े अधिकतर काम ऑनलाइन ही हो जाते हैं। लेकिन फिर भी बैंक खाता खुलवाने और लोन लेने जैसे कई ऐसे काम हैं, जिनमें बैंक ब्रांच जाना पड़ ही जाता है। आप बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट देखे बिना ही बैंक ब्रांच चले जाएं, तो निराशा हाथ लग सकती है। साथ ही आपका जरूरी काम भी पूरा नहीं होगा। ऐसे में पहले से जान लें कि बैंकों की छुट्टियां कब-कब रहती है। प्रत्येक सप्ताह रविवार को और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को बैंकों की छुट्टी रहती है। आइए फरवरी में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट देखते हैं।

इस महीने बैंकों की छुट्टियां

 

  • 4 फरवरी 2024 : रविवार के चलते बैंकों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
  • 10 फरवरी 2024 : इस दिन दूसरे शनिवार के चलते बैंकों में छुट्टी रहेगी।
  • 11 फरवरी 2024 : रविवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 14 फरवरी 2024 : बसंत पंचमी या सरस्वती पूजा के चलते त्रिपुरा, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।
  • 15 फरवरी 2024 : इस दिन Lui-Ngai-Ni के चलते मणिपुर में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 18 फरवरी 2024 : इस दिन रविवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 19 फरवरी 2024 : इस दिन छत्रपति शिवाजी जयंती के चलते महाराष्ट्र में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 20 फरवरी 2024 : इस दिन स्टेट डे के चलते मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 24 फरवरी 2024 : इस दिन दूसरे शनिवार के चलते बैंकों में छुट्टी रहेगी।
  • 25 फरवरी 2024 : इस दिन रविवार के चलते बैंकों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
  • 26 फरवरी 2024 : इस दिन Nyokum के चलते अरुणाचल प्रदेश में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा