1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Bank Holidays In October: अक्टूबर में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक! अभी चेक करें पूरा RBI हॉलिडे कैलेंडर, वरना फंस सकते हैं आपके काम!

Bank Holidays In October: अक्टूबर में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक! अभी चेक करें पूरा RBI हॉलिडे कैलेंडर, वरना फंस सकते हैं आपके काम!

 Edited By: Shivendra Singh
 Published : Oct 01, 2025 02:19 pm IST,  Updated : Oct 01, 2025 02:19 pm IST

अक्टूबर में बैंकिंग सेक्टर में कामकाज करने वालों और आम ग्राहकों दोनों को थोड़ा सतर्क रहना होगा, क्योंकि अक्टूबर में बैंकों की कुल 21 दिन की छुट्टी रहेगी।

Bank closed, bank closed in October, - India TV Hindi
अक्टूबर में त्योहारों और छुट्टियों से भरमार हैं, जिसके चलते इस महीने बैंक 21 दिन बंद रहंगे। Image Source : PTI

Bank holidays in October: अक्टूबर का महीना त्योहारों और छुट्टियों से भरपूर रहने वाला है। इस बार बैंकिंग सेक्टर में कामकाज करने वालों और आम ग्राहकों दोनों को थोड़ा सतर्क रहना होगा, क्योंकि अक्टूबर में बैंकों की कुल 21 दिन की छुट्टी रहेगी। अगर आपने पहले से अपने जरूरी काम नहीं निपटाए तो पैसों से जुड़े कई काम अधूरे रह सकते हैं।

आरबीआई के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक अक्टूबर में सभी बैंकों की 5, 12, 19 और 26 तारीख को रविवार की वजह से छुट्टी रहेगी। वहीं, 11 और 25 अक्टूबर को दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टियां रहेंगी। यानी इस महीने सिर्फ शनिवार-रविवार की वजह से ही 6 दिन बैंक बंद रहेंगे।

राज्यवार छुट्टियों की लिस्ट

  • 1 अक्टूबर: त्रिपुरा, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, सिक्किम, असम, यूपी, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, केरल, नागालैंड और मेघालय में दशहरा/महानवमी की छुट्टी।
  • 2 अक्टूबर: पूरे देश में गांधी जयंती और दशहरा की वजह से बैंक बंद।
  • 3 अक्टूबर: दुर्गा पूजा के मौके पर सिक्किम राज्य के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। 
  • 4 अक्टूबर: दुर्गा पूजा के मौके पर सिक्किम के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। 
  • 6 अक्टूबर: पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में लक्ष्मी पूजा की छुट्टी।
  • 7 अक्टूबर: कर्नाटक, ओडिशा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में वाल्मीकि जयंती और कुमार पूर्णिमा।
  • 10 अक्टूबर: हिमाचल प्रदेश के सभी बैंक करवा चौथ के अवसर पर बंद रहेंगे।
  • 18 अक्टूबर: बिहू पर्व के मौके पर असम के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 20 अक्टूबर: महाराष्ट्र, ओडिशा, सिक्किम, मणिपुर, जम्मू, कश्मीर और बिहार को छोड़कर पूरे देश के सभी बैंक दीपावली, नरक चतुर्दशी और काली पूजा के त्योहार की वजह से बंद रहेंगे।
  • 21 अक्टूबर: महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, मणिपुर, जम्मू और कश्मीर के सभी बैंक दिवाली अमावस्या, लक्ष्मी पूजन, दीपावली और गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में बंद रहेंगे।
  • 22 अक्टूबर: दिवाली (बलिप्रतिपदा), विक्रम संवत नव वर्ष, गोवर्धन पूजा और लक्ष्मी पूजा के अवसर पर गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 23 अक्टूबर: गुजरात, सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में भाई दूज, चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजा (दीपावली), भातृ द्वितीया, निंगोल चकौबा के अवसर पर सभी बैंक बंद रहेंगे।
  • 27 अक्टूबर: बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में छठ पर्व पर बैंकों की छुट्टी।
  • 28 अक्टूबर: बिहार और झारखंड में छठ पर्व पर बैंकों की छुट्टी।
  • 31 अक्टूबर: गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर बैंक बंद रहेंगे।

ग्राहकों को रखना चाहिए ध्यान

अगर आप अक्टूबर में बैंकिंग से जुड़े काम जैसे- कैश डिपॉजिट, चेक क्लियरेंस, लोन से जुड़ी कागजी कार्रवाई, डिमांड ड्राफ्ट या अन्य सेवाएं लेने जा रहे हैं तो पहले ही कैलेंडर देखकर प्लानिंग कर लें। हालांकि ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम की सुविधा चालू रहेगी, लेकिन ब्रांच-लेवल के काम ठप रहेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा