सितंबर के आखिरी दिनों में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो तारीख देखकर घर से निकलें। इस हफ्ते अलग-अलग राज्यों में स्थानीय त्योहार और विशेष अवसरों के कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। 22 सितंबर को झारखंड में करमा पूजा के कारण बैंक बंद रहेंगे, जबकि 23 सितंबर को जम्मू और श्रीनगर में महाराजा हरि सिंह जी के जन्मदिवस के कारण बैंक हॉलिडे रहेगा। इसके अलावा 25 सितंबर को भी सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।
22 सितंबर को झारखंड में बैंक बंद
22 सितंबर 2026 को झारखंड में करमा पूजा के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी। करमा पूजा झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में मनाया जाने वाला प्रमुख पारंपरिक त्योहार है। इस दिन बैंक शाखाओं में सामान्य कामकाज नहीं होगा। हालांकि, बैंक की छुट्टी का मतलब यह नहीं है कि ग्राहकों के सभी बैंकिंग काम रुक जाएंगे। UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM जैसी डिजिटल सेवाएं आम तौर पर उपलब्ध रहती हैं। इसलिए जरूरी डिजिटल लेनदेन किए जा सकते हैं।
23 सितंबर को जम्मू और श्रीनगर में बैंक हॉलिडे
इसके अगले दिन यानी 23 सितंबर को जम्मू और श्रीनगर में बैंकों की छुट्टी रहेगी। इस दिन महाराजा हरि सिंह जी के जन्मदिवस के अवसर पर बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। इसलिए अगर आप जम्मू या श्रीनगर में बैंक शाखा जाकर कोई काम कराने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो तारीख का ध्यान रखना जरूरी है। चेक जमा करने, बैंक में डॉक्यूमेंट जमा करने या अन्य ब्रांच से जुड़े काम के लिए आपको अगले वर्किंग डे का इंतजार करना पड़ सकता है।
25 सितंबर को भी बैंक रहेंगे बंद
सितंबर के चौथे हफ्ते में बैंक छुट्टियों का सिलसिला यहीं खत्म नहीं होगा। 25 सितंबर 2026 को सिक्किम में इंद्रजात्रा के कारण बैंक बंद रहेंगे। यानी सिक्किम में रहने वाले बैंक ग्राहकों को इस तारीख पर भी ब्रांच संबंधी काम पहले से प्लान करना चाहिए।
आपके राज्य में बैंक खुलेंगे या नहीं?
यह ध्यान रखना जरूरी है कि ये छुट्टियां केवल संबंधित राज्यों के लिए ही प्रभावी हैं। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और राजस्थान जैसे अन्य राज्यों में 22, 23 और 25 सितंबर को बैंक सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे और सारा काम रोजमर्रा की तरह ही चलेगा।
यह भी पढ़ें- 26-27 सितंबर को बैंकों की छुट्टी, 28 से 30 तक 3 दिन की हड़ताल करेंगे कर्मचारी, 9 दिनों में सिर्फ 2 दिन होगा कामकाज