1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Bharti Hexacom IPO शेयर 12 अप्रैल को होगा लिस्ट, जानिए क्या चल रहा है GMP

Bharti Hexacom IPO शेयर 12 अप्रैल को होगा लिस्ट, जानिए क्या चल रहा है GMP

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Apr 10, 2024 11:14 am IST,  Updated : Apr 10, 2024 11:14 am IST

Bharti Hexacom IPO की लिस्टिंग 12 अप्रैल को होगी। आईपीओ का सब्सक्रिप्शन 5 अप्रैल को बंद हुआ था।

Bharti Hexacom - India TV Hindi
Bharti Hexacom Image Source : FILE

देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी भारती हेक्साकॉम की लिस्टिंग तारीख तय हो गई है। कंपनी का शेयर शुक्रवार (12 अप्रैल) को लिस्ट होगा। जानकारी के मुताबिक, जिन भी निवेशकों को आईपीओ में अलॉटमेंट मिला है। उनके डीमैट खाते में बुधवार (10 अप्रैल) तक शेयर क्रेडिट हो जाएंगे। वहीं, जिन निवेशकों को अलॉटमेंट नहीं मिला है। उन्हें पैसे बैंक अकाउंट में क्रेडिट हो जाएंगे। 

Bharti Hexacom IPO का GMP

इन्वेस्टगेनडॉटकॉम के मुताबिक, भारती हेक्साकॉम आईपीओ का जीएमपी 98 रुपये के करीब चल रहा है। यानी भारती हेक्सकॉम के आईपीओ की लिस्टिंग 98 रुपये ऊपर हो सकती है। जीएमपी के हिसाब से देखें तो लिस्टिंग 666 रुपये प्रति शेयर यानी आईपीओ प्राइस 570 रुपये प्रति शेयर से 666 रुपये हो सकती है। बता दें, जीएमपी केवल एक सूचकांक मात्र होता है। इसमें बाजार के सेंटीमेंट के मुताबिक बदलाव होता है। कई बार आईपीओ की लिस्टिंग जीएमपी से कम कीमत पर भी हो जाती है। 

28.99 गुना मिला सब्सक्रिप्शन 

भारती हेक्साकॉम के आईपीओ को 29.88 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) की कैटेगरी को 2.83 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों की कैटेगरी को 10.52 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। वहीं, पात्र संस्थागत निवेशकों (क्यूआईबी) के हिस्से को 48.57 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

भारती हेक्साकॉम आईपीओ 

भारती हेक्साकॉम आईपीओ 03 अप्रैल से लेकर 5 अप्रैल तक आम निवेशकों के लिए खुला था। ये पूरा आईपीओ ओएफएस था। इसमें कंपनी ने करीब 4,275 करोड़ रुपये जुटाएं हैं। इसका प्राइस बैंड  542 रुपये से लेकर 570 रुपये का था।  इस आईपीओ का लॉट साइट 26 शेयरों का था। भारती एयरटेल इस कंपनी की प्रमोटर हैं और उसके पास करीब 70 प्रतिशत शेयर हैं। भारती हेक्सकॉम की स्थापना 1995 में हुई थी। कंपनी फिक्स्ड लाइन टेलीफोन और ब्रॉडबैंड सेवाएं राजस्थान और लॉर्थ-ईस्ट टेलीकॉम सर्किल में उपलब्ध कराती है। इसकी लिस्टिंग एनएसई और बीएसई पर होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा