1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. चांदी की कीमत में 1,200 रुपये की बड़ी गिरावट, सोना भी हुआ सस्ता, जानें लेटेस्ट रेट

चांदी की कीमत में 1,200 रुपये की बड़ी गिरावट, सोना भी हुआ सस्ता, जानें लेटेस्ट रेट

 Edited By: Alok Kumar
 Published : Jun 05, 2024 07:08 pm IST,  Updated : Jun 05, 2024 08:13 pm IST

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘अमेरिकी डॉलर में मजबूती और तकनीकी बिकवाली के दबाव के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई, हालांकि अमेरिकी श्रम बाजार में कमजोरी के संकेत थे।

Gold and silver price - India TV Hindi
सोना और चांदी Image Source : FILE

वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 80 रुपये की गिरावट के साथ 72,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी की कीमत भी 1,200 रुपये घटकर 91,900 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी। पिछले कारोबारी सत्र में यह 93,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। आपको बता दें कि पिछले महीने चांदी की कीमत में बड़ी तेजी आई थी। चांदी का भाव रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था। हालांकि, उसके बाद कीमत में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। सर्राफा बाजारों के जानकारों का कहना है कि यह गिरावट आने वाले दिनों में जारी रह सकती है। 

ग्लोबल मार्केट में भी गिरावट 

अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,332 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से तीन डॉलर की गिरावट है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘अमेरिकी डॉलर में मजबूती और तकनीकी बिकवाली के दबाव के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई, हालांकि अमेरिकी श्रम बाजार में कमजोरी के संकेत थे। उन्होंने कहा, ‘‘इससे यह उम्मीद और मजबूत हुई है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व जल्द ही ब्याज दरों में कमी करेगा।’’ इसके अलावा, चांदी भी गिरकर 29.75 डॉलर प्रति औंस रह गई। 

हाजिर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट 

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को सोने की कीमत 86 रुपये की गिरावट के साथ 71,911 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 86 रुपये यानी 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,911 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 16,407 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा