1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारत-पाकिस्तान में युद्ध की आहट से सोने-चांदी की कीमत में आज बड़ी गिरावट, चेक करें लेटेस्ट रेट

भारत-पाकिस्तान में युद्ध की आहट से सोने-चांदी की कीमत में आज बड़ी गिरावट, चेक करें लेटेस्ट रेट

 Edited By: Alok Kumar
 Published : May 08, 2025 06:40 pm IST,  Updated : May 08, 2025 06:41 pm IST

Gold-Silver rate today: भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बन गए हैं। इसका असर आज सोने और चांदी की कीमत पर देखने को मिला। दोनों कीमती धातु सस्ती हो गई।

Gold and Silver - India TV Hindi
सोना-चांदी Image Source : FILE

Gold-Silver rate today: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। दोनों देशों में युद्ध की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है। इसका असर आज सोने और चांदी की कीमत पर देखने को लिमा। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1,500 रुपये घटकर 99,250 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है। 99.9 प्रतिशत शुद्धता सोने की कीमत बुधवार को 1,00,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। चार दिन से जारी तेजी के सिलसिले को तोड़ते हुए, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना बृहस्पतिवार को 1,550 रुपये घटकर 98,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले सत्र में यह 1,00,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 

चांदी भी हुई सस्ती 

सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, चांदी की कीमत बुधवार के बंद भाव 98,940 रुपये प्रति किलोग्राम से 740 रुपये गिरकर 98,200 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। विदेशी बाजारों में हाजिर सोना 20.69 डॉलर या 0.62 प्रतिशत गिरकर 3,343.81 डॉलर प्रति औंस रह गया। जिंस बाजार के विशेषज्ञों के अनुसार, रूस-यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया में संघर्ष और भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव से उपजे लगातार भू-राजनीतिक जोखिम सर्राफा कीमतों के लिए अनुकूल स्थिति बना रहे हैं।

कमजोर हाजिर मांग के बीच वायदा कारोबार में सोने का भाव बृहस्पतिवार को 940 रुपये की गिरावट के साथ 96,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में जून में आपूर्ति वाले सोने का भाव 940 रुपये या 0.97 प्रतिशत की गिरावट के साथ 96,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसमें 15,078 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इस कारण गिरी कीमतें 

एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक जिंस और मुद्रा जतीन त्रिवेदी ने कहा कि कई वैश्विक और घरेलू उत्प्रेरकों के एक साथ काम करने के कारण सोने की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव रहा। त्रिवेदी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा बृहस्पतिवार को ब्रिटेन के साथ व्यापार समझौते की घोषणा के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने में भारी गिरावट आई। यह उनके द्वारा किए गए वादों में से पहला सौदा था, जिससे सुरक्षित निवेश वाली परिसंपत्तियों में मुनाफावसूली शुरू हो गई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा