1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Stock Market में उतार-चढ़ाव से शीर्ष कंपनियों को बड़ा नुकसान, मार्केट कैप 3.33 लाख करोड़ घटा

Stock Market में उतार-चढ़ाव से शीर्ष कंपनियों को बड़ा नुकसान, मार्केट कैप 3.33 लाख करोड़ घटा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 27, 2022 11:44 am IST,  Updated : Feb 27, 2022 11:44 am IST

एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 31,597.65 करोड़ रुपये टूटकर 8,06,931.95 करोड़ रुपये रह गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का पूंजीकरण 33,234.97 करोड़ के नुकसान से 5,09,990.53 करोड़ रह गया।

Market Cap- India TV Hindi
Market Cap Image Source : FILE

Highlights

  • टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के बाजार मूल्यांकन में 1,01,760.91 करोड़ रुपये की गिरावट आई
  • एसबीआई का बाजार मूल्यांकन 29,094.23 करोड़ रुपये घटकर 4,30,924.87 करोड़ रुपये पर
  • भारती एयरटेल की बाजार हैसियत घटकर 3,78,098.62 करोड़ रुपये रह गई

नई दिल्ली। सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में बीते सप्ताह 3,33,307.62 करोड़ रुपये की जोरदार गिरावट दर्ज हुई। वहीं शेयर बाजारों में भारी नुकसान के बीच फरवरी में बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण सात माह के निचले स्तर पर आ गया है। फरवरी, 2022 में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण घटकर 2,49,97,053.39 करोड़ रुपये रह गया। इससे पहले जुलाई, 2021 में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2,35,49,748.9 करोड़ रुपये के निचले स्तर पर आया था। जनवरी में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2,64,41,207.18 करोड़ रुपये था। बीते सप्ताह सोमवार को बाजार पूंजीकरण 2,57,39,712.95 करोड़ रुपये था। बृहस्पतिवार को यह 2,42,24,179.79 करोड़ रुपये के निचले स्तर पर आ गया।

टीसीएस का पूंजीकरण घटा  

बीते सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 94,828.02 करोड़ रुपये घटकर 15,45,044.14 करोड़ रुपये रह गया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के बाजार मूल्यांकन में 1,01,760.91 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 13,01,955.11 करोड़ रुपये पर आ गया। एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 31,597.65 करोड़ रुपये टूटकर 8,06,931.95 करोड़ रुपये रह गया। इन्फोसिस की बाजार हैसियत 5,501.34 करोड़ रुपये घटकर 7,12,443.09 करोड़ रुपये पर और आईसीआईसीआई बैंक की 13,240.66 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 5,07,414.1 करोड़ रुपये पर आ गई। एचडीएफसी के बाजार पूंजीकरण में 6,929.03 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 4,35,233.9 करोड़ रुपये पर आ गया। 

हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 33,234.97 करोड़ रुपये के नुकसान से 5,09,990.53 करोड़ रुपये रह गया। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार मूल्यांकन 29,094.23 करोड़ रुपये घटकर 4,30,924.87 करोड़ रुपये पर और बजाज फाइनेंस का 3,802.65 करोड़ रुपये के नुकसान से 4,20,653.95 करोड़ रुपये पर आ गया। भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 13,318.16 करोड़ रुपये घटकर 3,78,098.62 करोड़ रुपये रह गई। 

रिलायंस की बादशाहत कायम 

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, एसबीआई, बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल का स्थान रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा