1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. यूपी में घर खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत! UP RERA ने फ्लैट ट्रांसफर फीस पर लगाई सीमा, अब बिल्डर नहीं वसूल पाएंगे मनमानी कीमत

यूपी में घर खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत! UP RERA ने फ्लैट ट्रांसफर फीस पर लगाई सीमा, अब बिल्डर नहीं वसूल पाएंगे मनमानी कीमत

 Written By: Shivendra Singh
 Published : Apr 23, 2026 10:18 am IST,  Updated : Apr 23, 2026 11:43 am IST

उत्तर प्रदेश में घर खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अब फ्लैट ट्रांसफर के नाम पर बिल्डरों की मनमानी फीस नहीं चलेगी। यूपी रेरा (UP RERA) ने नया नियम लागू करते हुए प्रोसेसिंग फीस पर सीमा तय कर दी है।

यूपी रेरा ने फिक्स की...- India TV Hindi
यूपी रेरा ने फिक्स की फ्लैट ट्रांसफर फीस Image Source : CANVA

उत्तर प्रदेश में घर खरीदने और प्रॉपर्टी ट्रांसफर कराने वालों के लिए बड़ी राहत भरी खबर आई है। अब बिल्डर फ्लैट ट्रांसफर के नाम पर मनमाने पैसे नहीं वसूल पाएंगे। उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (UP RERA) ने नया नियम लागू करते हुए ट्रांसफर फीस की सीमा तय कर दी है, जिससे लाखों होमबायर्स को सीधा फायदा मिलेगा। UP RERA ने रेगुलेशन 47(c) लागू किया है, जिसके तहत बिल्डर द्वारा ली जाने वाली प्रोसेसिंग फीस को सीमित कर दिया गया है। अब फ्लैट ट्रांसफर के दौरान बिल्डर नई एग्रीमेंट बनाने के बजाय पुराने एग्रीमेंट में ही बदलाव दर्ज करेगा। इससे प्रक्रिया आसान और कम खर्चीली हो जाएगी।

परिवार के अंदर ट्रांसफर पर बड़ा फायदा

अगर किसी कारणवश फ्लैट मालिक की मृत्यु हो जाती है और प्रॉपर्टी परिवार के सदस्य के नाम ट्रांसफर होती है, तो बिल्डर अधिकतम 1000 रुपये ही प्रोसेसिंग फीस ले सकेगा। परिवार में पति, पत्नी, नाबालिग बेटा और अविवाहित बेटी को शामिल किया गया है। वहीं, अगर फ्लैट किसी तीसरे व्यक्ति को ट्रांसफर किया जाता है, तो भी बिल्डर अब अधिकतम 25,000 रुपये तक ही फीस ले पाएगा। पहले कई मामलों में बिल्डर लाखों रुपये तक वसूल लेते थे, लेकिन अब इस पर रोक लग गई है।

कौन-कौन से डॉक्यूमेंट होंगे जरूरी?

मृत्यु के बाद ट्रांसफर के लिए डेथ सर्टिफिकेट, सक्सेशन सर्टिफिकेट और अन्य वारिसों की NOC जरूरी होगी। इन दस्तावेजों के आधार पर ही बिल्डर रिकॉर्ड अपडेट करेगा। विशेषज्ञों के अनुसार, बिल्डर प्रोसेसिंग फीस के नाम पर प्रशासनिक खर्च का हवाला देते थे, लेकिन अब UP RERA ने इस फीस को कंट्रोल कर दिया है ताकि होमबायर्स का शोषण न हो। इस फैसले से प्रॉपर्टी ट्रांजैक्शन ज्यादा पारदर्शी होंगे और लोगों का भरोसा रियल एस्टेट सेक्टर में बढ़ेगा। साथ ही, फ्लैट ट्रांसफर की प्रक्रिया भी पहले से आसान और सस्ती हो जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा