1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Budget 2024: एमएसएमई के लिए बड़ा ऐलान, ₹100 करोड़ तक का मिल सकेगा लोन,सिडबी खोल सकेंगे नए ब्रांच

Budget 2024: एमएसएमई के लिए बड़ा ऐलान, ₹100 करोड़ तक का मिल सकेगा लोन,सिडबी खोल सकेंगे नए ब्रांच

 Published : Jul 23, 2024 11:47 am IST,  Updated : Jul 23, 2024 11:47 am IST

एमएसएमई तथा पारंपरिक कारीगरों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपने उत्पादों को बेचने में सक्षम बनाने के लिए पीपीपी मोड में ई-कॉमर्स निर्यात केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

संसद में मंगलवार को बजट पेश करती हुई वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण।- India TV Hindi
संसद में मंगलवार को बजट पेश करती हुई वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण। Image Source : SANSAD TV

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को केंद्रीय बजट भाषण में एमएसएमई सेक्टर के लिए बड़ी घोषणा करते हुआ कहा कि इस सेक्टर में अब 100 करोड़ रुपये तक लोन दिए जा सकेंगे। सरकार की तरफ से एमएसएमई के लिए लोन गारंटी योजना में छोटे कारोबारियों के लिए नई क्रेडिट स्कीम का प्रस्ताव किया गया है। साथ ही वित्त मंत्री ने कहा कि सिडबी इस साल 24 नए ब्रांच खोल सकेगा।

एमएसएमई के लिए एक नई व्यवस्था की घोषणा

एमएसएमई सेक्टर को दबाव के दौरान बैंक ऋण आसानी से मिलता रहे इसके लिए एक नई व्यवस्था की घोषणा की गई। एमएसएमई क्षेत्र में 50 मल्टी-प्रोडक्ट फूड इरेडिएशन इकाइयां स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी। साथ ही एमएसएमई तथा पारंपरिक कारीगरों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपने उत्पादों को बेचने में सक्षम बनाने के लिए पीपीपी मोड में ई-कॉमर्स निर्यात केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा