1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 'इन चार मजबूत स्तंभों पर खड़ा होगा विकसित भारत', बजट सत्र से पहले बोलीं राष्ट्रपति मुर्मू

'इन चार मजबूत स्तंभों पर खड़ा होगा विकसित भारत', बजट सत्र से पहले बोलीं राष्ट्रपति मुर्मू

 Written By: Subhash Kumar
 Published : Jan 31, 2024 12:06 pm IST,  Updated : Jan 31, 2024 02:27 pm IST

बुधवार को संसद में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ बजट सत्र की शुरुआत हो गई है। ये मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी और अंतरिम बजट है। अपने संबोधन में राष्‍ट्रपति मुर्मू ने कई अहम बाते कही हैं।

बजट सत्र में राष्ट्रपति मुर्मू।- India TV Hindi
बजट सत्र में राष्ट्रपति मुर्मू। Image Source : PTI

संसद का बजट सत्र बुधवार 31 जनवरी 2024 से शुरू हो चुका है। सत्र की शुरुआत देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन से हुई है। अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने देश और इसकी जनता के विकास के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की चर्चा की। राष्ट्रपति ने इस दौरान महिला आरक्षण, अर्थव्यवस्था और राम मंदिर का भी जिक्र किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ये भी बताया कि विकसित भारत के निर्माण के लिए देश में सबसे ज्यादा किनका योगदान होगा।

इन स्तंभों पर बनेगा विकसित भारत

बजट सत्र की शुरुआत में संसद में अपने अभिभाषण के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत को विकसित देश बनाने के लिए मजबूत स्तंभों की जरूरत है। उन्होंने कहा- "मेरी सरकार का मानना ​​है कि विकसित भारत की भव्य इमारत चार मजबूत स्तंभों पर खड़ी होगी - युवा शक्ति, महिला शक्ति, किसान और गरीब।"

महिला आरक्षण, राम मंदिर और नौकरी को लेकर भी बात

राष्ट्रपति ने कहा कि राम मंदिर के निर्माण का इंतजार सालों से था लेकिन अब ये पूरा हुआ। जिस समय राष्ट्रपति ने राम मंदिर का जिक्र किया, उस वक्त सदन में खूब तालियां बजीं। पीएम मोदी और शाह समेत तमाम सीनियर नेताओं ने मेज भी थपथपाई। इस दौरान राष्ट्रपति ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मेरी सरकार ने लाखों युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। नारी शक्ति अधिनियम से लोकसभा राज्यसभा में महिलाओं का पार्टिसिपेशन बढ़ेगा।

सेनाएं आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब दे रही

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा है कि सरकार हमारी सीमाओं पर आधुनिक बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रही है। हमारी सेनाएं आतंकवाद और विस्तारवाद को मुंहतोड़ जवाब दे रही हैं। आंतरिक शांति के लिए मेरी सरकार के प्रयासों के सार्थक परिणाम हमारे सामने हैं। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और सुरक्षा का माहौल है। नक्सली हिंसा की घटनाओं में भारी गिरावट आयी है।

ये भी पढ़ें- Budget Session Live: परीक्षा में होने वाली गड़बड़ी के खिलाफ कानून बनाएगी सरकार- राष्ट्रपति मुर्मू

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा