1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. बजट भाषण पढ़ते-पढ़ते बिगड़ गई थी निर्मला सीतारमण की तबियत, लेकिन नहीं मानी हार; पढ़िए पूरा किस्सा

बजट भाषण पढ़ते-पढ़ते बिगड़ गई थी निर्मला सीतारमण की तबियत, लेकिन नहीं मानी हार; पढ़िए पूरा किस्सा

 Published : Feb 01, 2024 08:09 am IST,  Updated : Feb 01, 2024 08:10 am IST

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे लोकसभा में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अंतरिम बजट पेश करेंगी। चुनावी वर्ष होने की वजह से इस बार सरकार अंतरिम बजट पेश कर रही है।

Nirmala Sitharaman- India TV Hindi
निर्मला सीतारमण Image Source : PTI/FILE

नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल अपना अंतिम बजट पेश कर रही है। चुनावी वर्ष होने की वजह से सरकार अंतरिम बजट पेश करेगी। माना जा रहा है कि सरकार इस बजट में कई लोकलुभावन ऐलान कर सकती है। बजट भाषण को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में पढ़ेंगी। आमतौर पर बजट भाषण 2 घंटे से भी ज्यादा का होता है। 

2019 से वित्त मंत्रालय संभाल रही हैं निर्मला 

निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय साल 2019 में सौंपा गया था और तब से ही वह बजट पेश करती आ रही हैं। ऐसे ही साल 2020 को एक फरवरी को वित्त मंत्री सदन में बजट पेश कर रही थीं। इस दौरानबजट भाषण पढ़ते-पढ़ते 2 घंटे से भी ज्यादा समय हो जाता है। वह आगे पढ़ ही रही होती हैं कि तभी उनकी तबियत अचानक बिगड़ जाती है। इस दौरान कैबिनेट में उनकी सहयोगी हरसिमरत कौर उनके पास पहुंचती हैं और उन्हें संभालती हैं। वह उन्हें कुछ दवा भी खाने को देती हैं। 

आखिरी के 2 पेज फिर भी नहीं पढ़ पाईं वित्त मंत्री 

दवा खाने के बाद वह फिर से भाषण पढ़ने के लिए उठती हैं कि तभी उनके बगल में बैठे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कहते हैं कि वे बचा हुआ बजट भाषण न पढ़ें। लेकिन वित्त मंत्री खुद को संभालते हुए बजट भाषण पढ़ना जारी रखती हैं लेकिन जब भाषण के 2 पन्ने शेष होते हैं तो वे उन्हें वह उन्हें बिना पढ़े बैठ जाती हैं। बता दें कि वित्त मंत्री आज 11 बजे लोकसभा में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतरिम बजट पेश करने जा रही हैं।  

केंद्रीय बजट 2024-25 को ऑनलाइन कैसे देखें?

केंद्रीय बजट 2024-25 को ऑनलाइन देखने के लिए आप इंडिया टीवी के यूट्यूब चैनल पर जा सकते हैं। उसे वहां लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। साथ ही इंडिया टीवी हिंदी की वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं। वहां आपको पल-पल की खबर और उससे जुड़े हर बड़े अपडेट देखने को मिल जाएंगे। संसद टीवी, दूरदर्शन और पीआईबी के यूट्यूब चैनल पर भी लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा