1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Budget 2026: पूरे बजट भाषण का यहां डाउनलोड करें PDF, एक-एक बात समझना हो जाएगा बहुत आसान

Budget 2026: पूरे बजट भाषण का यहां डाउनलोड करें PDF, एक-एक बात समझना हो जाएगा बहुत आसान

 Published : Feb 01, 2026 12:55 pm IST,  Updated : Feb 01, 2026 12:58 pm IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बजट भाषण में कई अहम बातों की घोषणा की है। इनमें से कई बातें सीधे आपसे भी जुड़ी हैं। आप चाहें तो बजट तो डिटेल में समझने के लिए पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर सकते हैं।

रविवार को लोकसभा में बजट पेश करती हुईं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण।- India TV Hindi
रविवार को लोकसभा में बजट पेश करती हुईं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण। Image Source : PTI

केंद्रीय बजट 2026-27 पेश होने के बाद अब हर किसी की नजर इस पर है कि बजट में क्या सस्ता हुआ, क्या महंगा और आम आदमी को क्या राहत मिली। अगर आप बजट से जुड़ी हर घोषणा, आंकड़े और फैसले को विस्तार से और सही संदर्भ में समझना चाहते हैं, तो बजट भाषण का PDF सबसे भरोसेमंद तरीका है। PDF में पूरा बजट भाषण क्रमवार और आधिकारिक भाषा में उपलब्ध होता है, जिससे एक-एक बिंदु को समझना बेहद आसान हो जाता है।

डाउनलोड कर सकते हैं ऐसे

केंद्रीय बजट 2026-27 का पूरा विवरण जानने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण का PDF आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके लिए वित्त मंत्रालय की आधिकारिक केंद्रीय बजट वेबसाइट indiabudget.gov.in पर जाना होगा। इस वेबसाइट पर बजट भाषण के अलावा बजट से जुड़ी प्रमुख घोषणाएं, फाइनेंस बिल और अन्य अहम दस्तावेज भी उपलब्ध हैं, जिन्हें यूजर्स डाउनलोड कर सकते हैं।

यहां PDF डाउनलोड करें

बजट ऐप कैसे डाउनलोड करें?
स्मार्टफोन यूजर्स के लिए वित्त मंत्रालय ने केंद्रीय बजट का आधिकारिक मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया है। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर दोनों पर उपलब्ध है। वहीं जिन यूजर्स के पास Android 13 या उससे पुराने वर्जन पर चलने वाला फोन है, वे ऐप की APK फाइल डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए केंद्रीय बजट की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक का इस्तेमाल किया जा सकता है।

डिजिटल इंडिया की दिशा में डिजिटल बजट
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पहली बार साल 2021-22 में बजट को डिजिटल रूप में पेश किया था। उस दौरान पारंपरिक लाल ब्रीफकेस की जगह एक टैबलेट का इस्तेमाल किया गया था। कोविड-19 महामारी के कारण बजट दस्तावेजों को भौतिक रूप से संभालना मुश्किल हो गया था, जिसके चलते डिजिटल माध्यम अपनाया गया। तब से लेकर अब तक हर साल केंद्रीय बजट को डिजिटल तरीके से ही पेश किया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा