1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सोने-चांदी के सिक्कों पर सरकार ने इतना बढ़ा दिया आयात शुल्क, सोने पर नहीं कोई बदलाव

सोने-चांदी के सिक्कों पर सरकार ने इतना बढ़ा दिया आयात शुल्क, सोने पर नहीं कोई बदलाव

 Published : Jan 23, 2024 12:52 pm IST,  Updated : Jan 23, 2024 01:04 pm IST

सरकार ने बजट 2023 के दौरान चांदी के डोर, बार और वस्तुओं पर आयात शुल्क बढ़ा दिया था, ताकि उन्हें सोने और प्लैटिनम के बराबर किया जा सके।

कीमती धातुओं से बनी वस्तुओं पर आयात शुल्क 22% से बढ़ाकर 25% कर दिया गया। - India TV Hindi
कीमती धातुओं से बनी वस्तुओं पर आयात शुल्क 22% से बढ़ाकर 25% कर दिया गया। Image Source : FILE

सरकार ने सोने और चांदी के सिक्के के आयात पर शुल्क को मौजूदा 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया है। इतना ही नहीं सोने-चांदी की फाइंडिंग पर भी आयात शुल्क में बढ़ोतरी की गई है।  बढ़ोतरी में 10% का मूल सीमा शुल्क और 5% का कृषि अवसंरचना और विकास उपकर (AIDC) शामिल है। इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक, फाइंडिंग आइटम लाइन हुक, क्लिप हैं, जो आभूषण बनाने का एक कम्पोनेंट है। इसने खर्च किए गए उत्प्रेरकों पर शुल्क भी बढ़ा दिया, जिनका इस्तेमाल कीमती धातुओं को निकालने के लिए 14.35 प्रतिशत तक किया जाता है। नई दरें 22 जनवरी से प्रभावी हैं। सोने पर आयात शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया।

जानें किस पर शुल्क कितना बदला

खबर के मुताबिक, सरकार ने बजट 2023 के दौरान चांदी के डोर, बार और वस्तुओं पर आयात शुल्क बढ़ा दिया था, ताकि उन्हें सोने और प्लैटिनम के बराबर किया जा सके। चांदी पर मूल सीमा शुल्क 7.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत और आयात पर कृषि अवसंरचना और विकास उपकर (एआईडीसी) 2.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया और चांदी डोर पर इसे बढ़ाकर 10 प्रतिशत मूल आयात शुल्क और 4.35 प्रतिशत एआईडीसी कर दिया गया। कीमती धातुओं से बनी वस्तुओं पर आयात शुल्क 22% से बढ़ाकर 25% कर दिया गया।

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2023 की तीसरी तिमाही में भारत में बार और सिक्का निवेश 55 टन तक पहुंच गया, जो 2015 के बाद से तीसरी तिमाही में सबसे ज्यादा दर्ज किया गया। भारत में सोने की मांग आम तौर पर साल के आखिर में मजबूत होती है। तीसरी तिमाही में सोने की छड़ों और सिक्कों की मांग साल-दर-साल 20 फीसदी बढ़ी। नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस और दिवाली जैसे त्योहारों के समय सोने के सिक्कों की डिमांड ज्यादा हो जाती है,क्योंकि सोने की खरीदारी इस समय शुभ मानी जाती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा