1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. दुनिया का सबसे यंग अरबपति है सिर्फ 19 साल का, संपत्ति जान चौंक जाएंगे आप, जानें क्या है कारोबार

दुनिया का सबसे यंग अरबपति है सिर्फ 19 साल का, संपत्ति जान चौंक जाएंगे आप, जानें क्या है कारोबार

 Published : Nov 27, 2023 08:28 am IST,  Updated : Nov 27, 2023 08:28 am IST

आज के यंग (युवा) अरबपति सिर्फ साम्राज्य ही नहीं बना रहे हैं; वे भविष्य को आकार दे रहे हैं। वे हमें याद दिलाते हैं कि जुनून और दृढ़ता के साथ प्रयास करने पर सपने सच हो सकते हैं।

क्लेमेंटे डेल वेक्चिओ इटली के मिलान शहर में रहते हैं। - India TV Hindi
क्लेमेंटे डेल वेक्चिओ इटली के मिलान शहर में रहते हैं। Image Source : CANVA

अरबपति होना बहुत बड़ी बात है, लेकिन बहुत ही छोटी उम्र में अरबपति बनना चौंकाता है। जी हां, फोर्ब्स इंडिया के मुताबिक, साल 2023 में इटली के महज 19 साल के क्लेमेंटे डेल वेक्चिओ दुनिया के सबसे यंग अरबपति बन गए हैं। हालांकि दूसरे नंबर पर किम जंग-यंग भी सिर्फ 19 साल के ही हैं लेकिन उनकी कुल एसेट वैल्यू  क्लेमेंटे के मुकाबले कम है। फोर्ब्स ने दुनिया के 10 यंग अरबपतियों की भी लिस्ट जारी की है। आज के यंग (युवा) अरबपति सिर्फ साम्राज्य ही नहीं बना रहे हैं; वे भविष्य को आकार दे रहे हैं। वे हमें याद दिलाते हैं कि जुनून और दृढ़ता के साथ प्रयास करने पर सपने सच हो सकते हैं।

यंग अरबपतियों की रैंकिंग, नाम उम्र और टोटल एसेट वैल्यू

1. क्लेमेंटे डेल वेक्चिओ,उम्र - 19 साल

   संपत्ति वैल्यू 3.9 अरब अमेरिकी डॉलर
2. किम जंग-यंग, उम्र - 19 साल
   संपत्ति वैल्यू 1.3 अरब अमेरिकी डॉलर
3. केविन डेविड लेहमैन, उम्र - 21 साल
   संपत्ति वैल्यू 2.5 अरब अमेरिकी डॉलर
4. किम जंग-मिन, उम्र - 21 साल
   संपत्ति वैल्यू 1.3 अरब अमेरिकी डॉलर
5. लुका डेल वेक्चिओ, उम्र -22 साल
   संपत्ति वैल्यू 3.9 अरब अमेरिकी डॉलर
6. एलेक्जेंड्रा एंड्रेसन, उम्र - 27 साल
   संपत्ति वैल्यू 1.5 अरब अमेरिकी डॉलर
7. लियोनार्डो मारिया डेल वेक्चिओ, उम्र -28 साल
   संपत्ति वैल्यू 3.9 अरब अमेरिकी डॉलर
8. कथरीना एंड्रेसन उम्र -28 साल
   संपत्ति वैल्यू 1.5 अरब अमेरिकी डॉलर
9. रयान ब्रेस्लो उम्र -29 साल
   संपत्ति वैल्यू 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर
10 गुस्ताव मैग्नर विट्ज़ोर उम्र -30 साल
   3.5 अरब अमेरिकी डॉलर

क्लेमेंटे डेल वेक्चिओ की कमाई का सोर्स

इटली के मिलान निवासी क्लेमेंटे डेल वेक्चिओ का सोर्स ऑफ इनकम चश्मा कारोबार है। फोर्ब्स के मुताबिक, क्लेमेंटे दुनिया के टॉप-10 सबसे युवा अरबपतियों की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। वह दिवंगत लियोनार्डो डेल वेक्चिओ की संतानों में से एक हैं, जिन्होंने 2022 में अपने निधन तक एस्सिलोरलक्सोटिका के अध्यक्ष के रूप में काम किया। पिता के निधन के बाद, उन्होंने लक्ज़मबर्ग स्थित होल्डिंग कंपनी डेल्फ़िन में 12.5 प्रतिशत ओनरशिप हासिल कर लिया। डेल्फ़िन के पोर्टफोलियो में एस्सिलोर लक्सोटिका होल्डिंग्स, बीमाकर्ता जेनराली के शेयर, मेडियोबैंका और यूनीक्रेडिट जैसे बैंक और रियल एस्टेट डेवलपर कॉन्विवियो शामिल हैं। अपने पिता की संपत्ति विरासत में मिलने के बाद, क्लेमेंटे 18 साल की उम्र में दुनिया के सबसे कम उम्र के अरबपति बन गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा