1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Go Smart कार्ड को NCMC कार्ड के साथ बदल सकेंगे यात्री, यूपी मेट्रो ने शुरू की फ्री सेवा

Go Smart कार्ड को NCMC कार्ड के साथ बदल सकेंगे यात्री, यूपी मेट्रो ने शुरू की फ्री सेवा

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Aug 17, 2026 11:50 pm IST,  Updated : Aug 17, 2026 11:50 pm IST

यात्रियों की सुविधा के लिए सोमवार से एक महीने तक स्पेशल कार्ड एक्सचेंज सुविधा शुरू की गई है।

lucknow metro, NCMC card, lucknow metro go smart card, UPMRC, up metro- India TV Hindi
लखनऊ मेट्रो Image Source : PTI

Go Smart कार्ड के साथ लखनऊ मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर आई है। लखनऊ मेट्रो के यात्री अब अपने गो स्मार्ट कार्ड को फ्री में NCMC कार्ड कार्ड के साथ बदल सकेंगे। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल निगम (UPMRC) ने सोमवार को इसकी घोषणा की। UPMRC ने लखनऊ मेट्रो यात्रियों के सफर को और ज्यादा सुविधाजनक बनाने की दिशा में ये फैसला किया है।

सोमवार से शुरू हुई कार्ड बदलने की सुविधा

एक बयान के मुताबिक, यात्रियों की सुविधा के लिए सोमवार से एक महीने तक स्पेशल कार्ड एक्सचेंज सुविधा शुरू की गई है। इस सुविधा के तहत लखनऊ मेट्रो के यात्री अपने पुराने गो स्मार्ट कार्ड को देकर फ्री में नया नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) प्राप्त कर सकते हैं।

गो स्मार्ट कार्ड में उपलब्ध बैलेंस खत्म करने के बाद प्राप्त कर सकते हैं नया कार्ड

एक बयान में कहा गया है कि यात्रियों को अपने गो स्मार्ट कार्ड में उपलब्ध बैलेंस का इस्तेमाल करना होगा। जब कार्ड का बैलेंस खत्म हो जाए तो वे मेट्रो स्टेशन पर गो स्मार्ट कार्ड को जमा कर सकते हैं और 30 दिन की एक्सचेंज विंडो के दौरान अपना नया एनसीएमसी कार्ड मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं। एनसीएमसी, जिसे वन नेशन वन कार्ड के नाम से जाना जाता है। इस कार्ड के जरिए आप कई ट्रांसपोर्ट सिस्टम और पेमेंट सर्विस के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

गो स्मार्ट कार्ड, टूरिस्ट कार्ड और सुपर सेवर कार्ड होंगे बंद

एनसीएमसी कार्ड में शिफ्ट करने के साथ, गो स्मार्ट कार्ड, टूरिस्ट कार्ड और सुपर सेवर कार्ड समेत लखनऊ मेट्रो कार्ड की मौजूदा सीरीज बंद कर दी जाएगी। एनसीएमसी एक 'ऑल यू नीड' कार्ड है। एनसीएमसी कार्ड यात्रियों को लखनऊ मेट्रो की प्रत्येक यात्रा पर 10 प्रतिशत की छूट समेत कई लाभ प्रदान करता है। 

लखनऊ के लोगों की यात्रा को सुविधाजनक बनाना लक्ष्य

इस मौके पर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल निगम के मैनेजिंग डायरेक्टर सुशील कुमार ने कहा, ''नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड के माध्यम से हम लखनऊ के लोगों के दैनिक आवागमन को और ज्यादा आसान और सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ा रहे हैं। हमारा उद्देश्य कई अलग-अलग कार्ड की जगह एक ऐसे 'इंटरऑपरेबल' कार्ड की सुविधा प्रदान करना है, जो कई ट्रांसपोर्ट सिस्टम की जरूरतों को पूरा कर सके। मैं सभी गो स्मार्ट कार्ड यूजर्स से अपील करता हूं कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं।"

ये भी पढ़ें

सूरत, वडोदरा, रतलाम, अजमेर के रास्ते बांद्रा और जयपुर के बीच चलेगी नई ट्रेन, चेक करें टाइम टेबल और पूरा रूट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा