1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. नया साल शुरू होने से पहले कर डालें ये पेंडिंग काम, वरना नहीं उठा पाएंगे सरकारी योजनाओं का फायदा

नया साल शुरू होने से पहले कर डालें ये पेंडिंग काम, वरना नहीं उठा पाएंगे सरकारी योजनाओं का फायदा

 Published : Dec 17, 2022 10:28 am IST,  Updated : Dec 17, 2022 10:28 am IST

इस साल को खत्म होने में महज कुछ दिन बचे हैं। अगर आप चाहते हैं कि नया साल आपके लिए सरकारी योजनाओं के लिहाज से शानदार हो तो ये पेंडिंग काम जल्द ही निपटा लें।

नया साल शुरू होने से पहले कर डालें ये पेंडिंग काम- India TV Hindi
नया साल शुरू होने से पहले कर डालें ये पेंडिंग काम Image Source : INDIA TV

साल का आखिरी महीना चल रहा है। थोड़े दिनों में नए साल का बिगुल बजेगा। आम जनता जश्न में डूब जाएगी। तभी अचानक से याद आएगा कि इस सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए हम इस वजह से रह गए। अगर आप भी चाहते हैं कि आपके साथ ऐसी घटना ना हो तो आप अपने सभी तरह के दस्तावेज अपडेट रखें, ताकि किसी सरकारी स्कीम का लाभ लेने से आप वंचित ना हो सकें। 

आज के समय में सबसे जरूरी दस्तावेज में आधार कार्ड आता है। आधार कार्ड आपकी कई जरूरतों की एक चाबी की तरह है। आपको बैंक में अकाउंट खुलवाना हो या फिर सिम कार्ड से लेकर मकान ही क्यों न खरीदना हो। आधार किसी भी आम नागरिक के लिए सबसे जरूरी कानूनी दस्तावेज माना जाता है। वहीं यदि आपको सरकारी योजना का लाभ उठाना हो तो आधार आपकी पहली जरूरत होता है। 

आधार है बेहद जरूरी

आवश्यक कानूनी दस्तावेज के साथ ही आधार आपका एक सिंगल दस्तावेज है जिसे पहचान के प्रमाण और आवास के ​प्रमाण दोनों के लिए प्रयोग कर सकते हैं। लेकिन उन किरायदारों का क्या जो अपने किराए पर घर रह रहे हैं लेकिन उनके पास आवास का प्रमाण देने के लिए कोई दूसरा दस्तावेज नहीं है। 

UIDAI ने बताया एड्रेस बदलवाने का तरीका

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने रेंट पर रहने वाले लोगों के लिए एड्रेस अपडेट (Address Update) करने का एक नया प्रोसेस बताया है। इसमें आप रेंट एग्रीमेंट यूज कर आधार में अपना पता बदल पाएंगे। हम आपको बताने जा रहे हैं कि रेंट एग्रीमेंट के माध्यम से आप कैसे अपना पता बदलवा सकते हैं। इसके लिए आपको स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। यदि आप रेंट एग्रीमेंट के जरिए पता बदलना चाहते हैं तो आपको अपने रेंट एग्रीमेंट को पहले स्कैन करना होगा। इसके बाद उस डॉक्यूमेंट का पीडीएफ बनाकर अपडेट आधार की वेबसाइट पर अपडेट करना होगा।

ये है प्रोसेस 

  1. सबसे पहले आपको UIDAI की आधिकारिक साइट https://uidai.gov.in/ पर जाना है।
  2. इसके बाद होमपेज पर नजर आ रहे एड्रेस अपडेट रिक्वेस्ट (ऑनलाइन) पर क्लिक करना होगा। 
  3. अब अपडेट एड्रेस पर क्लिक करें।
  4. आधार कार्ड नंबर डालकर लॉग इन करें।
  5. इसके बाद आपको मोबाइल पर ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) प्राप्त होगा।
  6. ओटीपी दर्ज कर पोर्टल पर जाएं।

आधार सेंटर जा कर बदल सकते हैं पता

UIDAI की वेबसाइट या आधार सेंटर से आधार अपडेशन या करेक्‍शन फॉर्म लेना होगा। यह फॉर्म वेबसाइट पर के डाउनलोड सेक्शन में मिलेगा। इसमें सभी जरूरी डिटेल्‍स भरकर सेंटर पर संबंधित व्‍यक्ति को देना होगा। साथ ही फॉर्म पर आपको जिस डिटेल को अपडेट करवाना चा‍हते हैं उसका उल्‍लेख करना होगा। साथ ही आधार कार्ड की फोटोकॉपी समेत पैन कार्ड, वोटर कार्ड या पासपोर्ट की फोटोकॉपी देनी होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा