1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. देश के खजाने में दिवाली से पहले आई गिरावट, उधर बढ़ गया पाकिस्तान का मुद्रा भंडार

देश के खजाने में दिवाली से पहले आई गिरावट, उधर बढ़ गया पाकिस्तान का मुद्रा भंडार

 Edited By: Pawan Jayaswal
 Published : Oct 25, 2024 07:51 pm IST,  Updated : Oct 25, 2024 08:03 pm IST

18 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2.16 अरब डॉलर घटकर 688.27 अरब डॉलर रहा। इससे पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 10.75 अरब डॉलर घटकर 690.43 अरब डॉलर रहा था।

विदेशी मुद्रा भंडार- India TV Hindi
विदेशी मुद्रा भंडार Image Source : FILE

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 18 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 2.16 अरब डॉलर घटकर 688.27 अरब डॉलर रहा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 10.75 अरब डॉलर घटकर 690.43 अरब डॉलर रहा था। हाल के दिनों में मुद्रा भंडार में आई यह सबसे बड़ी गिरावट थी। इससे पहले के सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 3.71 अरब डॉलर घटकर 701.18 अरब डॉलर रह गया था। सितंबर के अंत में विदेशी मुद्रा भंडार 704.89 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

स्वर्ण भंडार में इजाफा

समीक्षाधीन सप्ताह में स्वर्ण भंडार का मूल्य 1.79 करोड़ डॉलर बढ़कर 67.44 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 18 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा मानी जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां 3.87 अरब डॉलर घटकर 598.24 अरब डॉलर रह गईं। डॉलर के संदर्भ में उल्लेखित विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है। विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 6.8 करोड़ डॉलर घटकर 18.27 अरब डॉलर रह गया। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास भारत का आरक्षित भंडार 1.6 करोड़ डॉलर घटकर 4.32 अरब डॉलर रहा।

पाकिस्तान के खजाने में हुआ इजाफा

पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में 18 अक्टूबर को समाप्त हुए सप्ताह में बढ़ोतरी हुई है। स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के पास मौजूद मुद्रा भंडार इस दौरान 18 मिलियन डॉलर बढ़ गया। इस तरह कुल मुद्रा भंडार 11 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा