1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. दिल्ली में जाम लगने के पीछे की वजह का हुआ खुलासा, हर रोज लाखों लोग होते हैं इसका शिकार

दिल्ली में जाम लगने के पीछे की वजह का हुआ खुलासा, हर रोज लाखों लोग होते हैं इसका शिकार

 Published : Dec 11, 2022 01:09 pm IST,  Updated : Dec 11, 2022 01:09 pm IST

हर रोज लाखों की संख्या में लोग जाम से परेशान होते हैं। दिल्ली जैसे शहर में लोगों को प्रतिदिन ऑफिस जाना पड़ता है, लेकिन जाम के चलते उन्हें कई बार लेट हो जाता है। आखिरी ऐसा क्यों होता है चलिए जानते हैं।

दिल्ली में जाम लगने के पीछे की वजह का हुआ खुलासा- India TV Hindi
दिल्ली में जाम लगने के पीछे की वजह का हुआ खुलासा Image Source : FILE

दिल्ली में या उसके आस-पास के शहर में रहने वाले लोग दिल्ली मेट्रो और शहर में लगने वाले जाम के बारे में अच्छी तरह से वाकिफ होते हैं। हर रोज लाखों लोग जाम के चलते परेशान भी होते हैं। कई लोगों का जरूरी काम इसके वजह से नहीं हो पाता है। बता दें, दिल्ली के भैरव मार्ग से रिंग रोड को जोड़ने वाले अंडर पास के निर्माण और आश्रम चौक पर फ्लाईओवर के निर्माण कार्य में देरी होने से रिंग रोड, आईटीओ, प्रगति मैदान टनल में भारी जाम लोगों को झेलना पड़ रहा है। इसके अलावा आश्रम होते हुए नोएडा और रिंग रोड की तरफ आने जाने वाले लोगों को भी जाम झेलना पड़ रहा है।

नवंबर तक होगा पूरा

आपको बता दें कि दिल्ली के आश्रम चौक पर जो फ्लाईओवर निर्माण चल रहा है। उसे नवंबर तक पूरा किया जाना था। इस संबंध में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मौके पर जाकर दौरा भी किया था और नवंबर के अंत तक फ्लाईओवर को यातायात के लिए खोले जाने की बात भी कही थी, लेकिन उसके बावजूद भी अभी काफी निर्माण होना बाकी है। अभी आश्रम चौक पर फ्लाईओवर का निर्माण जिस गति से चल रहा है। अगर इसी गति से चलता रहा तो जानकारों का कहना है कि इस फ्लाईओवर के निर्माण में लगभग 3 से 4 महीने का वक्त और लग सकता है।

ये प्रोजेक्ट भी पेंडिंग में 

उधर भैरव मार्ग से रिंग रोड को जोड़ने वाले अंडरपास का निर्माण निर्धारित समय सीमा खत्म होने के 3 महीने बाद भी पूरा नहीं किया जा सका है। इस टनल को भी अगस्त के पहले सप्ताह तक तैयार होना था।

इस वजह से लग रहा जाम

आपको बता दें कि इस अंडरपास और आश्रम चौक पर फ्लाईओवर के निर्माण में देरी से लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ रहा है, और विशेषकर ऑफिस वाले दिन यानि सोमवार से शनिवार को बहुत लंबा जाम लग जाता है। गौरतलब है कि प्रगति मैदान टनल प्रोजेक्ट के साथ मैदान के बाहरी हिस्सों में छह अंडरपास मिलाए गए थे। इनमें से पांच अंडर पास (4 मथुरा रोड है और एक भैरों मार्ग ) का टनल के साथ 19 जून को लोकार्पण किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा