1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारत पे के फाउंडर अश्नीर ग्रोवर पर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR, जानिए क्या है मामला

भारत पे के फाउंडर अश्नीर ग्रोवर पर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR, जानिए क्या है मामला

 Published : May 11, 2023 11:44 am IST,  Updated : May 11, 2023 11:47 am IST

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने भारत पे के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर अश्नीर ग्रोवर और उनकी पत्नी माधुरी जैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस जल्द ही दोनों से इस मामले में पूछताछ करेगी।

FIR against Ashneer Grover and Madhuri Jain- India TV Hindi
FIR against Ashneer Grover and Madhuri Jain Image Source : FILE

शार्क टैंक शो से चर्चा में आए फिनटेक कंपनी भारत पे के को फाउंडर अश्नीर ग्रोवर (Ashneer Grover) एक बार फिर मुश्किल में फंस गए हैं। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की अपराध शाखा ने भारत पे (Bharat Pe) के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर अश्नीर ग्रोवर और उनकी पत्नी माधुरी जैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अश्नीर और उनकी पत्नी माधुरी जैन पर 81 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है। 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों दंपत्ति पर नकली इनवॉइस बना कर कंपनी के खाते से 81 करोड़ रुपए अपने जानकारों और रिश्तेदारों के खाते में ट्रांसफर करने के आरोप है। माधुरी जैन ग्रोवर भारत पे की ज्वाइंट डायरेक्टर एचआर थी जब उन पर ये नकली इनवॉइस बना कर पैसे निकालने का आरोप लगा।  पुलिस जल्द ही दोनो दंपतियों से इस मामले में पूछताछ करेगी।

भारत पे का आया बयान 

अश्नीर ग्रोवर की पूर्व कंपनी भारत पे ने इस मामले में आधिकारिक बयान जारी किया है। भारत पे ने ग्रोवर, उनकी पत्नी माधुरी जैन और परिवार के अन्य सदस्यों पर दिल्ली पुलिस की एफआईआर का स्वागत किया है। कंपनी के अनुसार आपराधिक अपराधों के संबंध में कंपनी की शिकायत में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने यह प्राथमिकी दर्ज की है। पिछले 15 महीनों से, कंपनी ग्रोवर द्वारा कंपनी, बोर्ड और उसके कर्मचारियों के खिलाफ चलाए जा रहे एक शातिर और दुर्भावनापूर्ण अभियान का सामना कर रही है। दिल्ली पुलिस की इस प्राथमिकी सेपरिवार द्वारा अपने व्यक्तिगत आर्थिक लाभ के लिए किए गए विभिन्न संदिग्ध लेनदेन का पता लग सकेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा