1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Dhanteras के मौके पर सोना खरीदने से पहले जान लें ये बातें, फायदे में होंगे सौदे

Dhanteras के मौके पर सोना खरीदने से पहले जान लें ये बातें, फायदे में होंगे सौदे

 Edited By: India TV Business Desk
 Published : Oct 22, 2022 12:51 pm IST,  Updated : Oct 22, 2022 12:51 pm IST

Dhanteras: आज धनतेरस है। भारतीय इस मौके पर जमकर सोने की खरीदारी करते हैं। अगर आप भी आज सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपको सबसे पहले सोने के दाम में आए बदलाव के बारे में जान लेना चाहिए।

 Dhanteras occasion Know these things before buying gold deals will be in profit- India TV Hindi
Dhanteras के मौके पर सोना खरीदने से पहले जान लें ये बातें, फायदे में होंगे सौदे Image Source : INDIA TV

Highlights

  • 1,550 रुपया महंगा होकर चांदी 57,700 रुपये प्रति किलो पर जा पहुंची है
  • 24 कैरेट सोने की कीमत 830 रुपया मंहगा होकर 51,280 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • आज धनतेरस है, भारतीय इस मौके पर जमकर सोने की खरीदारी करते हैं

Dhanteras: आज धनतेरस है। भारतीय इस मौके पर जमकर सोने की खरीदारी करते हैं। अगर आप भी आज सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपको सबसे पहले सोने के दाम में आए बदलाव के बारे में जान लेना चाहिए। आज 24 कैरेट सोने की कीमत 830 रुपया मंहगा होकर 51,280 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं चांदी की कीमत में भी इजाफा देखने को बोला गया है। 1,550 रुपया महंगा होकर चांदी 57,700 रुपये प्रति किलो पर जा पहुंची है।

अन्य शहरों में क्या है सोने का हाल?

भारत की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में गुड रिटर्न्स के मुताबिक, आज सोने का भाव 51,280 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यही रेट कोलकाता, हैदराबाद, भुवनेश्वर और विशाखापटनम में भी है। दिल्ली में 51,440 रुपये प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत है। वहीं चेन्नई में 51,710 रुपये प्रति 10 ग्राम पर सोना आज कारोबार कर रहा है। मुंबई और दिल्ली में एक किलो चांदी की कीमत 57,700 रुपये है। यही हाल कोलकाता, जयपुर, पुणे, अहमदाबाद, पटना और लखनऊ का भी है। 

कल कैसा था मार्केट का हाल?

वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती के बीच भारतीय बाजार में शुक्रवार को सोने के भाव में 110 रुपये की गिरावट आई थी। सोना 50,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता रहा था। वहीं उससे पहले के सत्र में आखिरी बार सोना 220 रुपया सस्ता हुआ था। चांदी के भाव में कल कोई भी बदलाव नहीं देखने को मिला था।

भारत के स्वर्ण भंडार में भी भारी गिरावट

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट का सिलसिला जारी रहने के बीच 23 सितंबर को समाप्त सप्ताह में यह 8.134 अरब डॉलर घटकर 537.518 अरब डॉलर रह गया है। विदेशी मुद्रा भंडार इससे पिछले सप्ताह 5.2 अरब डॉलर से अधिक घटकर 545.54 अरब डॉलर रह गया था। केंद्रीय बैंक ने कहा कि समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान एफसीए 7.688 अरब डॉलर घटकर 477.212 अरब डॉलर रह गया। डॉलर के संदर्भ में एफसीए में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में वृद्धि या मूल्यह्रास का प्रभाव शामिल है। आंकड़ों के अनुसार, सोने के भंडार का मूल्य 30 करोड़ डॉलर घटकर 37.886 अरब डॉलर पर आ गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा