1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. जानना चाहते हैं मुकेश अंबानी और गौतम अडानी की दौलत में कितना है अंतर? देखिए ये ताजा आंकड़े

जानना चाहते हैं मुकेश अंबानी और गौतम अडानी की दौलत में कितना है अंतर? देखिए ये ताजा आंकड़े

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : May 28, 2024 08:34 am IST,  Updated : May 28, 2024 08:34 am IST

इस साल अब तक गौतम अडानी की नेटवर्थ में 25 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। गौतम अडानी इस समय दुनिया के 13वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

गौतम अडानी नेटवर्थ- India TV Hindi
गौतम अडानी नेटवर्थ Image Source : REUTERS

Mukesh Ambani and Gautam Adani Net worth : भारत के दो सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी और मुकेश अंबानी की नेटवर्क के बीच का अंतर लगातार घटता जा रहा है। दोनों की नेटवर्थ बराबर होने के करीब है। दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में दोनों ऊपर-नीचे ही हैं। रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी इस समय भारत ही नहीं, बल्कि एशिया के भी सबसे अमीर शख्स हैं। वहीं, अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी भारत और एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। आइए इन दोनों की नेटवर्थ जानते हैं।

मुकेश अंबानी की नेटवर्थ

मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में सोमवार को गिरावट दर्ज हुई है। यह 229 मिलियन डॉलर नीचे आ गई। इससे मुकेश अंबानी की नेटवर्थ अब 114 अरब डॉलर रह गई है। मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में इस साल अब तक 17.3 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। मुकेश अंबानी इस समय दुनिया के 12वें सबसे अमीर आदमी हैं।

गौतम अडानी की नेटवर्थ

गौतम अडानी की नेटवर्थ में सोमवार को इजाफा हुआ है। यह 222 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 109 अरब डॉलर पर पहुंच गई। इस साल अब तक गौतम अडानी की नेटवर्थ में 25 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। गौतम अडानी इस समय दुनिया के 13वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। गौतम अडानी की नेटवर्थ में ऐसे ही बढ़ोतरी जारी रही, तो वे जल्द ही मुकेश अंबानी से आगे भी निकल सकते हैं। दोनों की नेटवर्थ में अब सिर्फ 5 अरब डॉलर का अंतर बचा है। बीते कुछ दिनों से अडानी ग्रुप के शेयरों में भी तेजी देखने को मिल रही है।

ये हैं दुनिया के टॉप-5 अमीर

दुनिया के टॉप-5 सबसे अमीर लोगों की बात करें, तो इस समय बर्नार्ड अरनॉल्ट 211 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं। जेफ बेजोस 203 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे स्थान पर 191 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ एलन मस्क आते हैं। चौथे स्थान पर 170 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ मार्क जुकरबर्ग हैं। 155 अरब डॉलर की दौलत के साथ लैरी पेज पांचवें स्थान पर हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा