1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Donald Trump ने चुनाव जीतते ही एलन मस्क को कहा थैंक्यू, क्या सरकार में मिल सकता है मंत्री पद?

Donald Trump ने चुनाव जीतते ही एलन मस्क को कहा थैंक्यू, क्या सरकार में मिल सकता है मंत्री पद?

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Nov 06, 2024 01:46 pm IST,  Updated : Nov 06, 2024 02:19 pm IST

Elon musk काउंटिंग वाले दिन यानी आज भी डोनाल्ड ट्रंप के साथ नजर आए। मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने ट्रंप के साथ अपनी फोटो शेयर की है।

डोनाल्ड ट्रंप और एलन...- India TV Hindi
डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क Image Source : FILE

Donald Trump और दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क का याराना किसी से छुपा नहीं है। डोनाल्ड ट्रंप के पक्ष में मस्क ने खुलकर सपोर्ट दिया है। सोशल मीडिया पर वे चुनाव के दौरान फुल एक्टिव रहे और लोगों से ट्रंप के लिये वोट करने को कहा। अब जब डोनाल्ड ट्रंप चुनाव जीत गये हैं तो उन्होंने अपने भाषण में एलन मस्क का नाम भी लिया है। ट्रंप ने अपने भाषण में उनकी तारीफ की है और सपोर्ट के लिये धन्यवाद दिया है। डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति होंगे। उन्होंने इस चुनाव में कमला हैरिस को हरा दिया है।

काउंटिंग के दिन भी मस्क-ट्रंप साथ-साथ

एलन मस्क काउंटिंग वाले दिन यानी आज भी डोनाल्ड ट्रंप के साथ नजर आए। मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने ट्रंप के साथ अपनी फोटो शेयर की है। इस फोटो में ट्रंप और मस्क खाने की टेबल पर बैठे हुए हैं और बात करते नजर आ रहे हैं।

क्या ट्रंप सरकार में मंत्री बनेंगे एलन मस्क?

एलन मस्क ने इस राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप का जबरदस्त सपोर्ट किया है। उन्होंने एक पोस्ट ऐसी की थी, जिसमें एक एआई इमेज में वे मंत्री के रूप में शपथ लेते दिख रहे थे। अब यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि एलन मस्क ट्रंप सरकार में मंत्री बनाए जा सकते हैं। वहीं, एक पोस्ट में मस्क और ट्रंप का एआई अवतार साथ में डांस करता हुआ नजर आया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा