Tuesday, March 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मालदीव विवाद के बीच EaseMyTrip का बड़ा एक्शन, रद्द की इस टूरिस्ट डेस्टिनेशन की सारी फ्लाइट बुकिंग्स

मालदीव विवाद के बीच EaseMyTrip का बड़ा एक्शन, रद्द की इस टूरिस्ट डेस्टिनेशन की सारी फ्लाइट बुकिंग्स

Edited By: Pawan Jayaswal Published : Jan 08, 2024 07:06 am IST, Updated : Jan 08, 2024 07:06 am IST

ट्रैवल कंपनी ईज माय ट्रिप के सीईओ निशांत पट्टी ने बताया है कि कंपनी ने देश के साथ एकजुटता दिखाते हुए मालदीव की सभी फ्लाइट बुकिंग्स कैंसिल कर दी है। सोशल मीडिया पर इस समय बायकॉट मालदीव ट्रेंड कर रहा है। हजारों लोगों ने होटल बुकिंग्स और फ्लाइट टिकट कैंसिल कर दिये हैं।

भारत मालदीव विवाद- India TV Paisa
Photo:FILE भारत मालदीव विवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) पर मालदीव के नेताओं द्वारा विवादित कमेंट्स करने के बाद से #BoycottMaldives ट्रेंड कर रहा है। हजारों भारतीयों ने मालदीव जाने का अपना प्लान कैंसिल कर दिया है। भारत से बड़ी संख्या में लोग मालदीव (Maldives)घूमने जाते हैं। खासकर बॉलीवुड से जुड़े लोग और नए कपल्स हनीमून मनाने के लिए मालदीव जाते हैं। ऐसे में मालदीव के टूरिज्म को बड़ा झटका लगा है। इस बीच ईज माय ट्रिप (EaseMyTrip) ने मालदीव के लिए सभी फ्लाइट बुकिंग्स को सस्पेंड कर दिया है। इस ट्रैवल कंपनी के सीईओ और को-फाउंडर निशांत पिट्टी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर यह जानकारी दी है।

लक्षद्वीप के लिए स्पेशल ऑफर्स लाएगी कंपनी

निशांत पिट्टी ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'हमारे देश के साथ एकजुटता दिखाते हुए EaseMyTrip ने सभी मालदीव फ्लाइट बुकिंग्स सस्पेंड कर दी हैं।' उन्होंने प्रशांत पिट्टी की एक पोस्ट भी शेयर की, जिसमें पीएम मोदी की हाल की लक्षद्वीप की फोटो थी। इसमें चलो लक्षद्वीप हैशटैग लगाया हुआ था। पोस्ट में लिखा था, 'लक्षद्वीप का पानी और समुद्रतट मालदीव/सेशेल्स जितने अच्छे हैं। पीएम मोदी द्वारा हाल ही में विजिट की गई इस खूबसूरत डेस्टिनेशन के लिए हम ईज माय ट्रिप में अनोखे स्पेशल ऑफर लेकर आएंगे।'

हजारों लोगों ने रद्द की होटल बुकिंग्स

पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद मालदीव के नेताओं ने भारत और पीएम मोदी पर भद्दे कमेंट्स किये थे। इसके बाद बालीवुड सेलेब्स से लेकर आम जनता ने सोशल मीडिया पर मालदीव सरकार की आलोचना की है। इसके साथ ही बायकॉट मालदीव और चलो लक्षद्वीप सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। हजारों लोगों ने मालदीव की अपनी होटल बुकिंग और फ्लाइट टिकट्स कैंसिल कर दी है।

भारत से रिश्ते बिगाड़ रहे नए राष्ट्रपति

मोहम्मद मुइज्जू के राष्ट्रपति बनने के बाद से ही वे भारत के साथ रिश्ते बिगाड़ने वाले काम कर रहे हैं। वे चीन के काफी करीबी माने जाते हैं। इस बीच जब पीएम मोदी ने लक्षद्वीप का दौरा किया तो मालदीव के कुछ नेताओं ने इस पर विवादित बयान दे दिए। इसके बाद अब जब बायकॉट मालदीव ट्रेंड हो रहा है, तो मालदीव सरकार के लिए डैमेज कंट्रोल करना मुश्किल होता जा रहा है।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement