1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. दिल्ली से काहिरा के लिए हर रोज भर सकेंगे उड़ान! ये एयरलाइन कर रही डेली फ्लाइट की तैयारी, जानें पूरी बात

दिल्ली से काहिरा के लिए हर रोज भर सकेंगे उड़ान! ये एयरलाइन कर रही डेली फ्लाइट की तैयारी, जानें पूरी बात

 Published : May 20, 2024 02:44 pm IST,  Updated : May 20, 2024 02:44 pm IST

मुंबई और दिल्ली से कुल मिलाकर अभी काहिरा के लिए नौ साप्ताहिक फ्लाइट्स हैं। डेली फ्लाइट्स सर्विस शुरू होने से एयरलाइन की इस पहल से दोनों देशों के लोगों को आने जाने में आसानी होगी।

इजिप्टएयर ने पिछले अगस्त में दिल्ली-काहिरा के लिए फ्लाइट्स शुरू की थीं।- India TV Hindi
इजिप्टएयर ने पिछले अगस्त में दिल्ली-काहिरा के लिए फ्लाइट्स शुरू की थीं। Image Source : FILE

भारत और मिस्र के बीच सफर करना पहले के मुकाबले और भी ज्यादा आसान होने वाला है। मिस्र और भारत के बीच बढ़ते आवागमन से प्रोत्साहित होकर इजिप्टएयर दिल्ली और काहिरा को जोड़ने वाली डेली फ्लाइट को ऑपरेट करने पर विचार कर रही है। एयरलाइन ने 40 साल से भी ज्यादा समय से पहले भारत में ऑपरेशन शुरू किया था और इस समय उसकी काहिरा के लिए नौ साप्ताहिक फ्लाइट्स हैं। भाषा की खबर के मुताबिक, इनमें से पांच फ्लाइट्स मुंबई से हैं और बाकी चार दिल्ली से हैं। एयरलाइन की इस पहल से दोनों देशों के लोगों को आने जाने में आसानी होगी।

लोगों को देश में आने के लिए आकर्षित करना है मकसद

खबर के मुताबिक, एयरलाइन के कंट्री मैनेजर अम्र अली ने बीते रविवार को बताया कि हमें उम्मीद है कि हम दिल्ली से काहिरा के लिए डेली फ्लाइट्स जल्द ऑपरेट करेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच हवाई यातायात में सुधार हुआ है और दूसरे स्थानों के लिए भी ट्रैफिक देखा जा रहा है। इजिप्टएयर ने पिछले अगस्त में दिल्ली-काहिरा के लिए फ्लाइट्स शुरू की थीं।

इस रूट पर सेवाएं ए320 नियो विमान से संचालित की जाती हैं। मुंबई और काहिरा को जोड़ने वाली फ्लाइट्स के लिए बोइंग 737-8 विमान का इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों का मकसद मिस्र को एक पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देना और अधिक लोगों को देश में आने के लिए आकर्षित करना है।

मिस्र की राष्ट्रीय एयरलाइन कंपनी

इजिप्टएयर मिस्र की राष्ट्रीय एयरलाइन कंपनी है। एयरलाइन की स्थापना 1932 में हुई थी। यह पूरी दुनिया में स्थापित सातवीं एयरलाइन थी। करीब 85 साल पुरानी इजिप्ट एयर को लगभग 25,000 कर्मचारियों के साथ मध्य पूर्व की सबसे बड़ी एयरलाइनों में से एक माना जाता है। इजिप्ट एयर की फ्लाइट्स 65 आधुनिक विमानों के बेड़े के जरिये मिस्र और विदेशों में 80 लोकल और अंतर्राष्ट्रीय गंतव्यों को कवर करती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा