Wednesday, March 04, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अब ये कंपनी बेचेगी डर्मीकूल पाउडर, 432 करोड़ रुपये में हुआ सौदा

अब ये कंपनी बेचेगी डर्मीकूल पाउडर, 432 करोड़ रुपये में हुआ सौदा

Edited By: India TV Paisa Desk Published : Mar 25, 2022 08:08 pm IST, Updated : Dec 19, 2022 01:13 pm IST

इमामी ने कहा, "हमें डर्मीकूल ब्रांड के अधिग्रहण की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, जो हमारे मौजूदा व्यवसायों के हिसाब से रणनीतिक रूप से उपयुक्त है।’’

Dermicool- India TV Paisa

Dermicool

नयी दिल्ली। दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनी इमामी ने शुक्रवार को कहा कि उसने रेकिट से डर्मीकूल ब्रांड का 432 करोड़ रुपये में अधिग्रहण किया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि अधिग्रहण राशि आंतरिक स्त्रोतों से जुटायी गयी है और यह अधिग्रहण नियामकीय शर्तों के अधीन है। 

डर्मीकूल ब्रांड गर्मियों के दौरान राहत प्रदान करने वाले उत्पादों में से एक है। इमामी ने कहा, "हमें डर्मीकूल ब्रांड के अधिग्रहण की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, जो हमारे मौजूदा व्यवसायों के हिसाब से रणनीतिक रूप से उपयुक्त है।’’ 

उन्होंने कहा, "कंपनी उन अधिग्रहणों पर विचार करती है जो न केवल मूल्य जोड़ते हैं और व्यवसाय के हिसाब से तालमेल रखते हैं बल्कि संगठन को उच्च विकास क्षमता वाली श्रेणियों में उपस्थित होने के अवसर भी प्रदान करते हैं।" झंडू, केश किंग और जर्मन ब्रांड क्रीम-21 कुछ ऐसे ब्रांड या कारोबार हैं, जिन्हें कंपनी ने पिछले कुछ साल में अधिग्रहण किया है।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement