1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारतीय निर्यात जबर्दस्त तेजी के साथ 38.91% बढ़ा, जानिए किन 'मेड इन इंडिया' प्रोडक्ट ने जमाई धाक

भारतीय निर्यात जबर्दस्त तेजी के साथ 38.91% बढ़ा, जानिए किन 'मेड इन इंडिया' प्रोडक्ट ने जमाई धाक

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 14, 2022 02:56 pm IST,  Updated : Jan 14, 2022 02:56 pm IST

हालांकि बता दें कि बीते साल कोरोना संकट के चलते उत्पादन और निर्यात दोनों ही काफी प्रभावित हुए थे। जिसके कारण यह वृद्धि चौंकाने वाली दिख रही है।

भारतीय निर्यात...- India TV Hindi
भारतीय निर्यात जबर्दस्त तेजी के साथ 38.91% बढ़ा, जानिए किन 'मेड इन इंडिया' प्रोडक्ट ने जमाई धाक Image Source : FILE

Highlights

  • दिसंबर 2021 में देश का निर्यात सालाना आधार पर 38.91 प्रतिशत बढ़ गया है
  • इस वृद्धि के साथ आंकड़ा 37.81 अरब डॉलर पर पहुंच गया है
  • सबसे जोरदार वृद्धि इंजीनियरिंग, कपड़ा और रसायन जैसे क्षेत्रों में आई

नयी दिल्ली। भारतीय निर्यात से जुड़ा मंथली डाटा आ गया है। दिसंबर 2021 में देश का निर्यात सालाना आधार पर 38.91 प्रतिशत बढ़ गया है। इस वृद्धि के साथ आंकड़ा 37.81 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इस दौरान सबसे जोरदार वृद्धि इंजीनियरिंग, कपड़ा और रसायन जैसे क्षेत्रों में आई है, जिसका असर निर्यात के आंकड़ों पर पड़ा है। 

हालांकि बता दें कि बीते साल कोरोना संकट के चलते उत्पादन और निर्यात दोनों ही काफी प्रभावित हुए थे। जिसके कारण यह वृद्धि चौंकाने वाली दिख रही है। 

दूसरी ओर दिसंबर में ही व्यापार घाटा बढ़कर 21.68 अरब डॉलर हो गया। सरकारी आंकड़ों से शुक्रवार को यह जानकारी मिली। इन आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर 2021 में आयात 38.55 फीसदी बढ़कर 59.48 अरब डॉलर हो गया। 

अप्रैल से दिसंबर 2021-22 के बीच निर्यात 49.66 फीसदी बढ़कर 301.38 अरब डॉलर हो गया। आंकड़ों के मुताबिक इस अवधि के दौरान आयात 68.91 प्रतिशत बढ़कर 443.82 अरब डॉलर हो गया, जिससे व्यापार घाटा 142.44 अरब डॉलर हो गया। 

वाणिज्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘दिसंबर 2021 में व्यापारिक निर्यात 37.81 अरब डॉलर था जो दिसंबर 2020 में 27.22 अरब डॉलर था। यह 38.91 फीसदी की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा