1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. FD Interest Rate : सीनियर सिटीजंस को एफडी पर ये बैंक ऑफर कर रहे शानदार ब्याज, जान लीजिए रेट्स

FD Interest Rate : सीनियर सिटीजंस को एफडी पर ये बैंक ऑफर कर रहे शानदार ब्याज, जान लीजिए रेट्स

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : May 11, 2025 02:55 pm IST,  Updated : May 11, 2025 02:55 pm IST

वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज पर टीडीएस की सीमा वर्तमान 50,000 रुपये से दोगुनी होकर 1 लाख रुपये कर दी गई है। इसका मतलब है कि यदि किसी बैंक की एफडी में आपकी ब्याज राशि 1 लाख रुपये से कम है, तो संबंधित बैंक कोई टीडीएस नहीं काटेगा।

एफडी पर ब्याज दर- India TV Hindi
एफडी पर ब्याज दर Image Source : FREEPIK

FD Interest Rate : रेपो रेट में अच्छी-खासी गिरावट के बावजूद अभी भी कई बैंक हैं, जो फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर 8.25% तक की उच्च ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं। ये दरें सीनियर सिटीजंस के लिए एक वर्ष की अवधि के लिए हैं। जिन सीनियर सिटीजंस के पास निष्क्रिय पैसा रखा हुआ है, वे छोटी अवधि में इस एफडी से अच्छा-खासा रिटर्न कमा सकते हैं। साथ ही 1 अप्रैल, 2025 से सीनियर सिटीजन एफडी के ब्याज पर टीडीएस कटौती की हाई लिमिट का आनंद ले सकते हैं। एक साल की एफडी पर निम्न बैंक बढ़िया ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं:

8.25% तक ब्याज दर

बंधन बैंक वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक वर्ष की एफडी पर 8.25% तक की ब्याज दर ऑफर कर रहा है।

8% तक ब्याज दर

इंडसइंड बैंक वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक वर्ष की एफडी पर 8% तक की ब्याज दर ऑफर कर रहा है।

8% तक ब्याज दर 

आरबीएल बैंक वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक वर्ष की अवधि की एफडी पर 8% तक की ब्याज दर ऑफर कर रहा है।

7.75% तक ब्याज दर

तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक वर्ष की अवधि की एफडी पर 7.75% तक की ब्याज दर ऑफर कर रहा है।

उच्च टीडीएस लिमिट का मिलेगा फायदा

बजट 2025 पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा था कि टीडीएस दरों को युक्तिसंगत बनाया जाएगा, जिससे करदाताओं को बड़ी राहत मिलेगी। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज पर स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) की सीमा वर्तमान 50,000 रुपये से दोगुनी होकर 1 लाख रुपये कर दी गई है। इसका मतलब है कि यदि किसी बैंक की एफडी में आपकी ब्याज राशि 1 लाख रुपये से कम है, तो संबंधित बैंक कोई टीडीएस नहीं काटेगा। इसके अलावा, भले ही ब्याज राशि 1 लाख रुपये से अधिक हो, लेकिन सभी कटौतियों के बाद आपकी कुल आय 12 लाख रुपये से कम है, तो आप फॉर्म 15एच जमा कर सकते हैं। ऐसा करने से बैंक वित्तीय वर्ष 2025-26 (आकलन वर्ष 2026-27) के लिए ब्याज 1 लाख रुपये से अधिक होने पर भी टीडीएस नहीं काटेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा