1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. FDI के मामले में भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड, 2021-22 में अब तक के सर्वोच्च स्तर 83.57 अरब डॉलर पर पहुंचा

FDI के मामले में भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड, 2021-22 में अब तक के सर्वोच्च स्तर 83.57 अरब डॉलर पर पहुंचा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 20, 2022 06:44 pm IST,  Updated : May 20, 2022 06:44 pm IST

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘भारत ने वित्त वर्ष 2021-22 में 83.57 अरब अमेरिकी डॉलर की अब तक सर्वाधिक सालाना एफडीआई आवक दर्ज की।’’

FDI- India TV Hindi
FDI Image Source : FILE

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत ने वित्त वर्ष 2021-22 में 83.57 अरब अमेरिकी डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) हासिल किया जो अब तक किसी भी वित्त वर्ष में सबसे अधिक है। 

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘भारत ने वित्त वर्ष 2021-22 में 83.57 अरब अमेरिकी डॉलर की अब तक सर्वाधिक सालाना एफडीआई आवक दर्ज की।’’ इससे पहले वित्त वर्ष 2020-21 में एफडीआई आवक 81.97 अरब अमेरिकी डॉलर थी। 

मैन्युफैक्चरिंग का क्षेत्र पसंदीदा

मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारत विनिर्माण क्षेत्र में विदेशी निवेश के लिए एक पसंदीदा देश के रूप में तेजी से उभर रहा है।’’ विनिर्माण क्षेत्रों में एफडीआई इक्विटी आवक 2020-21 (12.09 अरब डॉलर) की तुलना में 2021-22 में (21.34 अरब डॉलर) 76 प्रतिशत बढ़ी। 

जानिए किद देशों से आया सबसे ज्यादा FDI 

भारत में सबसे ज्यादा एफडीआई के मामले में सिंगापुर 27 प्रतिशत के साथ शीर्ष पर है। इसके बाद अमेरिका (18 प्रतिशत) और मॉरीशस (16 प्रतिशत) का स्थान है। मंत्रालय ने बताया कि कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर क्षेत्र में एफडीआई की सबसे अधिक आवक हुई। इसके बाद सेवा क्षेत्र और ऑटोमोबाइल उद्योग का स्थान है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

FDI