1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. वित्त मंत्री आज संसद में पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण, देश की अर्थव्यवस्था की सेहत का मिलेगा लेखा-जोखा

वित्त मंत्री आज संसद में पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण, देश की अर्थव्यवस्था की सेहत का मिलेगा लेखा-जोखा

 Edited By: Alok Kumar
 Updated : Jan 31, 2023 11:06 am IST

इकोनॉमिक सर्वे मौजूदा वित्त वर्ष का एक लेखा-जोखा होता है। इसके लिए विभिन्न सेक्टर्स, इंडस्ट्री, एग्रीकल्चर, इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन, रोजगार, महंगाई, एक्सपोर्ट जैसे डेटा का सहारा लिया जाता है।

आर्थिक सर्वेक्षण- India TV Hindi
आर्थिक सर्वेक्षण Image Source : FILE

संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। 11 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आर्थिक सर्वेक्षण (इकोनॉमिक सर्वे) पेश करेंगी। इस आर्थिक सर्वेक्षण में देश की अर्थव्यवस्था की सेहत का लेखा-जोखा मिलेगा। आपको बता दें कि हर साल बजट से ठीक एक दिन पहले देश में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाता है। इसमें अर्थव्यवस्था के प्रमुख घटक की ग्रोथ रफ्तार, और चिंता के बारे में विस्तृत ब्योरा पेश किया जाता है। आर्थिक विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक मंदी के बीच इस आर्थिक सर्वेक्षण में वित्त वर्ष 2023-24 में ग्रोथ की रफ्तार तीन साल में सबसे कम रह सकती है। आर्थिक सर्वेक्षण में देश की जीडीपी वृद्धि की रफ्तार 6 से 6.8 फीसदी रहने की संभावना है। 

क्या होता है आर्थिक सर्वेक्षण 

इकोनॉमिक सर्वे मौजूदा वित्त वर्ष का एक लेखा-जोखा होता है। इसके लिए विभिन्न सेक्टर्स, इंडस्ट्री, एग्रीकल्चर, इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन, रोजगार, महंगाई, एक्सपोर्ट जैसे डेटा का सहारा लिया जाता है। आसान भाषा में समझें तो यह सरकार का रिपोर्ट कार्ड होता है। सरकार को कहां से आय होगी, कहां खर्च होगा, महंगाई कितनी रहेगी, कौन सा सेक्टर पास हुआ कौन सा फेल हुआ, इस सब की जानकारी आर्थिक सर्वेक्षण में होती है। एक तरह से अगले दिन आने वाले आम बजट की एक बाहरी तस्वीर आर्थिक सर्वेक्षण से सामने आ जाती है। इसी सर्वे से आकलन लगाया जाता है कि कहां पर नुकसान हुआ और कहां पर फायदा हुआ है।

घर बैठे देख सकते हैं आर्थिक सर्वेक्षण

आप घर बैठे संसद में पेश होने वाले आर्थिक सर्वेक्षण का देख सकते हैं। आर्थिक सर्वेक्षण का लाइवस्ट्रीम सरकार के सभी ऑफिसियल चैनल जैसे संसद टीवी, पीआईबी इंडिया आदि पर किया जाएगा। आप इस लिंक की मदद से भी आर्थिक सर्वेक्ष्ण देख सकते हैं: https://www.youtube.com/@pibindia/videos केंद्रीय वित्त मंत्रालय के फेसबुक पेज का लिंक: https://www.facebook.com/finmin.goi ट्विटर पर लाइव अपडेट का लिंक: https://twitter.com/FinMinIndia

2 बजे प्रेस कांफ्रेंस कर दी जाएगी जानकारी 

संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश हो जाने के बाद दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर डॉ. वी अनंत नागेश्वरन प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। इस दौरान वह पत्रकारों को आर्थिक सर्वेक्षण पर विस्तृत जानकारी देंगे और उनके सवालों के जवाब देंगे। आपको बता दें कि आर्थिक सर्वेक्षण मुख्य आर्थिक सलाहकार के नेतृत्व वाली टीम द्वारा तैयार किया जाता है। इस टीम में CEA के साथ वित्त और आर्थिक मामलों के जानकार शामिल रहते हैं। 

Economic Survey 2023 Live Updates

Auto Refresh
Refresh
  • 1:24 PM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में निर्यात वृद्धि में सुस्ती आईः आर्थिक समीक्षा

  • 1:23 PM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में भारत ने असाधारण चुनौतियों का बेहतर ढंग से सामना किया: आर्थिक समीक्षा

  • 1:23 PM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    चालू खाते का घाटा बढ़ सकता है

    कीमतें ऊंची स्तर पर बनी रहने से चालू खाते का घाटा बढ़ सकता है, रुपया पर भी आ सकता है दबावः आर्थिक समीक्षा

  • 1:21 PM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    कोरोना महामारी काल में जो खोया, वह लगभग पा लिया

    अर्थव्यवस्था ने कोरोना महामारी काल में जो खोया, वह लगभग पा लिया है, जो रुका था, बहाल हो गया। जिसकी गति मंद पड़ी, उसने अपनी गति फिर से हासिल कर ली: आर्थिक समीक्षा

  • 1:20 PM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    विनिमय दर के लिहाज से दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था: आर्थिक समीक्षा

  • 1:20 PM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    मुद्रास्फीति बड़ा खतरा नहीं

    चालू वित्त वर्ष के लिए 6.8 प्रतिशत की मुद्रास्फीति इतनी अधिक नहीं है कि निजी खपत को कम कर सके या इतनी कम नहीं है कि निवेश में कमी आएः आर्थिक समीक्षा

  • 1:18 PM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    रुपये में गिरावट बड़ी चुनौती

    अमेरिकी केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दरों में और वृद्धि की संभावना के बीच रुपये में गिरावट की चुनौती बनी रहेगी : आर्थिक समीक्षा

  • 1:11 PM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

    पीपीपी (क्रय शक्ति समानता) के मामले में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, विनिमय दर के मामले में पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

  • 1:10 PM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा: आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23

  • 1:10 PM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    भारत की अर्थव्यवस्था 2023-24 में 6.5 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद

    भारत की अर्थव्यवस्था 2023-24 में 6.5 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद, यह ग्रोथ रेट मौजूदा वित्त वर्ष में ग्रोथ रेट 7 प्रतिशत और 2021-22 में 8.7 प्रतिशत से काफी कम है

  • 1:07 PM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    केंद्र सरकार ने संसद में आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 को पेश कर दिया है

  • 11:06 AM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    2 बजे प्रेस कांफ्रेंस कर दी जाएगी जानकारी

    संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश हो जाने के बाद दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर डॉ. वी अनंत नागेश्वरन प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। इस दौरान वह पत्रकारों को आर्थिक सर्वेक्षण पर विस्तृत जानकारी देंगे और उनके सवालों के जवाब देंगे। आपको बता दें कि आर्थिक सर्वेक्षण मुख्य आर्थिक सलाहकार के नेतृत्व वाली टीम द्वारा तैयार किया जाता है। इस टीम में CEA के साथ वित्त और आर्थिक मामलों के जानकार शामिल रहते हैं। 

  • 11:06 AM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    घर बैठे देख सकते हैं आर्थिक सर्वेक्षण

    आप घर बैठे संसद में पेश होने वाले आर्थिक सर्वेक्षण का देख सकते हैं। आर्थिक सर्वेक्षण का लाइवस्ट्रीम सरकार के सभी ऑफिसियल चैनल जैसे संसद टीवी, पीआईबी इंडिया आदि पर किया जाएगा। आप इस लिंक की मदद से भी आर्थिक सर्वेक्ष्ण देख सकते हैं: https://www.youtube.com/@pibindia/videos केंद्रीय वित्त मंत्रालय के फेसबुक पेज का लिंक: https://www.facebook.com/finmin.goi ट्विटर पर लाइव अपडेट का लिंक: https://twitter.com/FinMinIndia

  • 11:05 AM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    क्या होता है आर्थिक सर्वेक्षण

    इकोनॉमिक सर्वे मौजूदा वित्त वर्ष का एक लेखा-जोखा होता है। इसके लिए विभिन्न सेक्टर्स, इंडस्ट्री, एग्रीकल्चर, इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन, रोजगार, महंगाई, एक्सपोर्ट जैसे डेटा का सहारा लिया जाता है। आसान भाषा में समझें तो यह सरकार का रिपोर्ट कार्ड होता है। सरकार को कहां से आय होगी, कहां खर्च होगा, महंगाई कितनी रहेगी, कौन सा सेक्टर पास हुआ कौन सा फेल हुआ, इस सब की जानकारी आर्थिक सर्वेक्षण में होती है। एक तरह से अगले दिन आने वाले आम बजट की एक बाहरी तस्वीर आर्थिक सर्वेक्षण से सामने आ जाती है। इसी सर्वे से आकलन लगाया जाता है कि कहां पर नुकसान हुआ और कहां पर फायदा हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा