Monday, March 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. फोर्ब्स ग्लोबल प्रॉपर्टीज ने भारतीय प्रॉपर्टी बाजार में मारी एंट्री, इन शहरों में लग्जरियस प्रोजेक्ट करेगी लॉन्च

फोर्ब्स ग्लोबल प्रॉपर्टीज ने भारतीय रियल एस्टेट मार्केट में मारी एंट्री, मुंबई, दिल्ली समेत इन शहरों में लग्जरियस प्रोजेक्ट करेगी लॉन्च

Edited By: Alok Kumar @alocksone Published : Jan 25, 2024 05:42 pm IST, Updated : Jan 25, 2024 06:52 pm IST

इंडिया फोर्ब्स ग्लोबल प्रॉपर्टीज ने 1200 एकड़ भूमि के विकास के लिए नवी मुंबई में ऑरेंज स्मार्ट सिटी के संयुक्त उद्यम के साथ समझौता किया है। इस परियोजना में 1 लाख 20 हजार करोड़ रुपये की 10 लाख करोड़ वर्ग फुट एरिया में प्रोजेक्ट बनेंगे।

फोर्ब्स ग्लोबल प्रॉपर्टीज- India TV Paisa
Photo:FILE फोर्ब्स ग्लोबल प्रॉपर्टीज

कोरोना महामारी के बाद से भारतीय रियल एस्टेट सेक्टर रॉकेट की रफ्तार से भाग रहा है। देश में प्रॉपर्टी की रिकॉर्ड बिक्री हो रही है। इसको देखते हुए अब विदेशी कंपनियां भी भारतीय बाजार की ओर रुख कर रही है। इसी कड़ी में फोर्ब्स ग्लोबल प्रॉपर्टीज ने भारतीय रियल एस्टेट मार्केट में एंट्री की है। इंडिया फोर्ब्स ग्लोबल प्रॉपर्टीज ने भारत में लग्जरियस प्रोजेक्ट लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी ने फोर्ब्स ग्लोबल प्रॉपर्टीज का एक विस्तार है जहां डेवलपर्स या अन्य रियल एस्टेट अधिकारी सदस्यता ले सकते हैं। कंपनी ने मुंबई, दिल्ली और गोवा में लगभग 11 मिलियन वर्ग फुट रेजिडेंशियल और कॉमर्शियल प्रॉपर्टी बनाने का ऐलान किया है। आपको बता दें कि फोर्ब्स एक सौ साल पुराना ब्रांड है जो दुनिया भर के मशहूर हस्तियों और करोड़पतियों से जुड़ा है।

लग्जरी लाइफ पर होगा फोर्ब्स का जोर

फोर्ब्स ग्लोबल प्रॉपर्टीज भारत में लग्जरी लाइफ का नया माइल स्टोन स्थापित करने के लिए लग्जरियस प्रोजेक्ट पर जोर देगी। ग्रुप का फोकस देश के अमीर और धनी वर्ग होंगे। आपको बता दें कि कोविड के बाद की दुनिया में लग्जरी प्रॉपर्टी बाजार में अचानक उछाल देखा गया है। अब लोग महंगे घर खरीद रहे हैं। मुंबई, दिल्ली, गुुरुग्राम समेत कई शहरों में करोड़ों की प्रॉपर्टी बिक रही है। यही वह चीज़ है जिसने फोर्ब्स ग्लोबल प्रॉपर्टीज़ को भारत की ओर आकर्षित किया है और भारत को निवेश के लिए सबसे पसंदीदा देशों में से एक बना दिया है। दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु और चेन्नई सहित भारत के 14 टियर 1 शहरों में, 4.13 लाख नए लॉन्च हुए हैं, जिनमें से 14,754 लक्जरी परियोजनाएं (प्रति यूनिट 5 करोड़ रुपये से अधिक कीमत) थीं और लगभग सभी, 14,654 की तत्काल शुरुआत हुई थी। कुल लॉन्च का लगभग 4% हिस्सा लक्जरी परियोजनाओं का है।

वर्ल्ड प्रॉपर्टी बाजार की मैप पर भारत को लाएंगे

लॉन्च की घोषणा करते हुए फोर्ब्स ग्लोबल प्रॉपर्टीज के सीईओ माइकल डब्ल्यू जल्बर्ट ने कहा कि हमारे अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क में इंडिया फोर्ब्स ग्लोबल प्रॉपर्टीज को जोड़ना एक बेहतरीन फैसला है। भारत में हमारा विस्तार सही समय पर हो रहा है। देश के बढ़ते बाजार हम जैसे के लिए असीमित अवसर पेश करते हैं। खरीदार और निवेशक लग्जरियस घर और प्रॉपर्टी को तवज्जो दे रहे हैं। वहीं, जबकि फोर्ब्स ग्लोबल प्रॉपर्टीज के बोर्ड अध्यक्ष मैट बील ने कहा कि फोर्ब्स ग्लोबल प्रॉपर्टीज भारत में लक्जरी रियल एस्टेट बाजार में अपना प्रवेश करने के लिए उत्साहित है। इंडिया फोर्ब्स ग्लोबल प्रॉपर्टीज के माध्यम से हम दुनिया को इससे परिचित कराने के लिए तत्पर हैं।

मुंबई से पहले प्रोजेक्ट की शुरुआत 

इंडिया फोर्ब्स ग्लोबल प्रॉपर्टीज ने 1200 एकड़ भूमि के विकास के लिए नवी मुंबई में ऑरेंज स्मार्ट सिटी के संयुक्त उद्यम के साथ समझौता किया है। इस परियोजना में 1 लाख 20 हजार करोड़ रुपये की 10 लाख करोड़ वर्ग फुट एरिया में प्रोजेक्ट बनेंगे। कंपनी की यह पहली  परियोजनाओं होगी। इसके अलावा इंडिया फोर्ब्स ग्लोबल प्रॉपर्टीज भारत में अग्रणी रियल एस्टेट डेवलपर्स और एजेंसियों के सहयोग से फोर्ब्स ग्लोबल प्रॉपर्टीज स्थानीय बाजार में एंट्री करेगी। लग्जरी और सुपर लग्जरी सेगमेंट में प्रवेश करने के अलावा फोर्ब्स ग्लोबल प्रॉपर्टीज भारत में या तो हिस्सेदारी हासिल करेगी या ब्रोकरेज फर्मों को खरीद लेगी। इंडिया फोर्ब्स ग्लोबल प्रॉपर्टीज के भी अलग-अलग कार्यक्षेत्र होंगे। संपत्तियों का विकास और प्रबंधन, सलाहकार, वित्तीय सेवाएं, सुविधा प्रबंधन, आतिथ्य सेवाएं, इवेंट और मान्यता सेवाएं।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement