1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एक ही दिन में ₹27,800 करोड़ बढ़ गई Gautam Adani की नेटवर्थ, Mukesh Ambani की दौलत में भी जबरदस्त इजाफा

एक ही दिन में ₹27,800 करोड़ बढ़ गई Gautam Adani की नेटवर्थ, Mukesh Ambani की दौलत में भी जबरदस्त इजाफा

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Mar 06, 2025 07:01 am IST,  Updated : Mar 06, 2025 07:01 am IST

Gautam Adani net worth : गौतम अडानी की नेटवर्थ में एक ही दिन में 3.2 अरब डॉलर यानी 27,800 करोड़ रुपये का इजाफा हो गया है। इससे गौतम अडानी की नेटवर्थ बढ़कर 55.4 अरब डॉलर हो गई है।

गौतम अडानी और मुकेश...- India TV Hindi
गौतम अडानी और मुकेश अंबानी Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार में 19 दिन के सूखे के बाद बुधवार को भारी तेजी दर्ज हुई। बीएसई सेंसेक्स 740 अंक बढ़कर 73,730 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 254 अंक बढ़कर 22,337 पर बंद हुआ। बुधवार को मेटल, ऑटो, आईटी, एफएमसीजी, मीडिया, सरकारी बैंक, रियल एस्टेट और ऑयल एंड गैस सेक्टर में अच्छी बढ़त देखने को मिली। इससे निवेशकों ने राहत की सांस ली है। अपनी कंपनियों के शेयरों में इजाफे के चलते अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में भी भारी इजाफा हुआ है।

27,800 करोड़ रुपये बढ़ गई गौतम अडानी की दौलत

फोर्ब्स बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, गौतम अडानी की नेटवर्थ में एक ही दिन में 3.2 अरब डॉलर यानी 27,800 करोड़ रुपये का इजाफा हो गया है। इससे गौतम अडानी की नेटवर्थ बढ़कर 55.4 अरब डॉलर हो गई है। गौतम अडानी इस समय दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 27वें स्थान पर हैं।

मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में 11,200 करोड़ का इजाफा

रिलायंस ग्रुप के मालिक मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में भी भारी इजाफा हुआ है। फोर्ब्स बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 1 ही दिन में 1.3 बिलियन डॉलर यानी 11,200 करोड़ रुपये बढ़ गई है। इससे मुकेश अंबानी की संपत्ति बढ़कर 87.1 बिलियन डॉलर हो गई है। मुकेश अंबानी इस समय दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 18वें स्थान पर हैं।

ये हैं टॉप-5 अरबपति

फोर्ब्स बिलियनेयर्स इंडेक्स में टॉप पर टेस्ला, स्पेसएक्स और एक्स के मालिक एलन मस्क बैठे हुए हैं। इनके पास 351.6 अरब डॉलर की नेटवर्थ है। दूसरे स्थान पर मार्क जुकरबर्ग है, जिनकी नेटवर्थ 226.7 अरब डॉलर है। दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति जेफ बेजोस हैं, जिनकी नेटवर्थ 223.5 अरब डॉलर है। चौथे स्थान पर लैरी एलिसन हैं, जिनकी नेटवर्थ 199.2 अरब डॉलर है। वहीं, पांचवें स्थान पर 180.6 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ बर्नार्ड अरनॉल्ट एंड फैमिली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा