1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Go First का गहराया संकट, 15 मई तक टिकट बुकिंग बंद, यात्रियों का पूरा पैसा लौटाने का निर्देश

Go First का गहराया संकट, 15 मई तक टिकट बुकिंग बंद, यात्रियों का पूरा पैसा लौटाने का निर्देश

 Published : May 04, 2023 03:24 pm IST,  Updated : May 04, 2023 03:24 pm IST

गो फर्स्ट के जवाब के बाद डीजीसीए ने एयरलाइन से मौजूदा नियमनों के तहत निर्धारित समयसीमा में टिकट का पैसा लौटाने का निर्देश दिया है।

Go First Airlines- India TV Hindi
GO First Airlines Image Source : FILE

संकट में फंसी एयरलाइन गो फर्स्ट एयरलाइंस का संकट और भी गहरा गया है। कंपनी ने पहले 5 मई तक बुकिंग पर रोक लगा दी थी। लेकिन अब गो फर्स्ट ने 15 मई तक टिकट बुकिंग रोकने की घोषणा की है। इसके अलावा एयरलाइन यात्रियों को टिकट का पैसा लौटाने या भविष्य में यात्रा के लिए उनके इस्तेमाल की अनुमति देने पर विचार कर रही है। 

एयरलाइन द्वारा तीन मई से तीन दिन के लिए अपनी उड़ानें निलंबित करने के फैसले के बाद डीजीसीए ने गो फर्स्ट को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। नियामक ने बयान में कहा, ‘‘गो फर्स्ट ने 15 मई तक अपनी उड़ानों के लिए टिकट बुकिंग रोकने की सूचना है। एयरलाइन ने कहा है कि वह या तो यात्रियों को टिकट का पैसा लौटाएगी या उन्हें भविष्य की तारीख में उड़ान की अनुमति देगी।’’ 

गो फर्स्ट के जवाब के बाद डीजीसीए ने एयरलाइन से मौजूदा नियमनों के तहत निर्धारित समयसीमा में टिकट का पैसा लौटाने का निर्देश दिया है। नियामक ने कहा कि उसका प्रयास है कि गो फर्स्ट द्वारा अचानक परिचालन बंद करने से यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम-से-कम किया जा सके। गो फर्स्ट ने अलग से कहा कि उसने परिचालन से जुड़े मुद्दों की वजह से अपनी उड़ानें नौ मई तक रद्द कर दी हैं। 

एयरलाइन ने अपनी वेबसाइट पर डाली सूचना में कहा कि हम यह सूचित करते हुए काफी खेद है कि नौ मई, 2023 तक उड़ानें रद्द की जा रही हैं। जल्द यात्रियों को उनके टिकट का पूरा भुगतान किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा