1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. आज फिर भरभराया सोना और चांदी, Silver 2,700 रुपये सस्ती हुई, Gold तो आपको खुश कर देगा, देखें लेटेस्ट रेट

आज फिर भरभराया सोना और चांदी, Silver 2,700 रुपये सस्ती हुई, Gold तो आपको खुश कर देगा, देखें लेटेस्ट रेट

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Nov 12, 2024 05:53 pm IST,  Updated : Nov 12, 2024 05:53 pm IST

विदेशी बाजारों में कॉमेक्स सोना वायदा 19. 90 डॉलर प्रति औंस या 0. 76 प्रतिशत गिरकर 2,597 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, "राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बीच मंगलवार को सोने में गिरावट जारी रही।

Gold- India TV Hindi
सोना Image Source : FILE

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद से सोने और चांदी की कीमत में गिरावट का दौर जारी है। आज भी सोने और चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार आभूषण विक्रेताओं की सुस्त मांग और कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोना, चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट आई। 24 कैरेट सोना 1,750 रुपये गिरकर 77,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंंच गया। सोमवार को सोने का भाव 79,550 रुपये प्रति 10 ग्राम था। सोने के अलावा आज चांदी में भी बड़ी गिरावट रही। चांदी भी 2,700 रुपये गिरकर 91,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई, जबकि पिछले सत्र में यह 94,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एमसीएक्स पर भी गिरावट 

इस बीच, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर वायदा कारोबार में दिसंबर डिलीवरी वाले सोने के अनुबंधों की कीमत 612 रुपये या 0. 81 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74,739 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। "डॉलर इंडेक्स में मजबूती के कारण कॉमेक्स पर कीमतें 2,600 डॉलर से नीचे बनी रहीं, जिससे सोने पर दबाव जारी रहा। एमसीएक्स में सोना गिरकर 10 अक्टूबर के बाद पहली बार 75,000 रुपये से नीचे आ गया। एलकेपी सिक्योरिटीज में कमोडिटी और करेंसी के वीपी रिसर्च एनालिस्ट जतीन त्रिवेदी ने कहा, "मौजूदा गिरावट का रुख बताता है कि आगे भी कमजोरी जारी रह सकती है, अगर कॉमेक्स सोना 2,600 डॉलर से नीचे रहता है और आगामी सत्रों में 2,500 डॉलर के स्तर को छूता है, तो संभावित रूप से कीमतें 72,000 रुपये तक गिर सकती हैं।" दिसंबर डिलीवरी के लिए चांदी के अनुबंध एमसीएक्स पर 742 रुपये या 0. 83 प्रतिशत गिरकर 88,440 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए। 

वैश्विक बाजारों में भी कमजोरी 

विदेशी बाजारों में कॉमेक्स सोना वायदा 19. 90 डॉलर प्रति औंस या 0. 76 प्रतिशत गिरकर 2,597 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, "राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बीच मंगलवार को सोने में गिरावट जारी रही, जिससे आर्थिक आशावाद बढ़ा, जिससे डॉलर में तेजी आई।" उन्होंने आगे कहा कि ट्रंप की जीत से यूक्रेन और मध्य पूर्व में युद्ध विराम की संभावना बढ़ गई है, जिससे सुरक्षित पनाहगाह की मांग कम हो गई है। एबंस होल्डिंग्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिंतन मेहता के अनुसार, दिसंबर में अमेरिकी फेडरल रिजर्व (फेड) द्वारा ब्याज दर में केवल 25 आधार अंकों की कटौती की संभावना के साथ, डॉलर सूचकांक 4 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के कारण सोने की कीमतें कमजोर रहीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा