1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold-Silver के भाव फिसले! दो दिन में सोना ₹4400 और चांदी ₹9600 हुई सस्ती; जानें आज के ताजा रेट

Gold-Silver के भाव फिसले! दो दिन में सोना ₹4400 और चांदी ₹9600 हुई सस्ती; जानें आज के ताजा रेट

 Written By: Shivendra Singh
 Published : Jul 24, 2026 12:04 pm IST,  Updated : Jul 24, 2026 12:04 pm IST

सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। पिछले दो दिनों में सोना 4,400 रुपये और चांदी 9,600 रुपये तक सस्ती हो चुकी है।

सोने-चांदी के भाव गिरे- India TV Hindi
सोने-चांदी के भाव गिरे Image Source : CANVA

पिछले दो दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोना करीब 4,400 रुपये और चांदी 9,600 रुपये तक सस्ती हो चुकी है। बताजा जा रहा है कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। इससे महंगाई और ब्याज दरों को लेकर चिंता बढ़ी है, जिसका असर कीमती धातुओं की कीमतों पर देखने को मिल रहा है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अगस्त डिलीवरी वाला गोल्ड फ्यूचर शुरुआती कारोबार में 1,079 रुपये टूटकर 1,41,742 रुपये तक पहुंच गया। वहीं सितंबर डिलीवरी वाली चांदी भी 2,050 रुपये की गिरावट के साथ 2,17,325 रुपये प्रति किलो तक फिसल गई। पिछले दो कारोबारी सत्रों में सोने की कीमत करीब 4,400 रुपये और चांदी की कीमत 9,600 रुपये घट चुकी है।

सर्राफा बाजार में भी नरम पड़े दाम

घरेलू सर्राफा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी देखने को मिली। 24 कैरेट सोना 1,850 रुपये सस्ता होकर 1,44,330 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 22 कैरेट सोना 1,700 रुपये गिरकर 1,32,300 रुपये पर बिक रहा है। वहीं 18 कैरेट सोने की कीमत भी घटकर 1,08,250 रुपये के आसपास पहुंच गई। चांदी भी 5,000 रुपये टूटकर 2,35,000 रुपये प्रति किलो पर आ गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का भी दिखा असर

वैश्विक बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। स्पॉट गोल्ड हल्की गिरावट के साथ 4,042.77 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। कुछ दिन पहले यह दो हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुंचा था, लेकिन उसके बाद इसमें 120 डॉलर से अधिक की गिरावट आ चुकी है। वहीं स्पॉट सिल्वर भी फिसलकर 57.56 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

क्यों गिर रहे हैं सोने-चांदी के दाम?

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है। इससे महंगाई बढ़ने की आशंका है और निवेशकों को उम्मीद है कि दुनिया के प्रमुख केंद्रीय बैंक ब्याज दरों को लंबे समय तक ऊंचे स्तर पर बनाए रख सकते हैं। ऊंची ब्याज दरों के माहौल में निवेशक सोने में कम निवेश करते हैं, जिससे इसकी कीमतों पर दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में फिलहाल सोना और चांदी दोनों ही दबाव में बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें- US के टैरिफ हमले से सहमा दलाल स्ट्रीट! खुलते ही 700 अंक टूटा सेंसेक्स, Infosys और IndiGo समेत कई दिग्गज शेयर धड़ाम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा