1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सोना आज ₹1,130 रुपये महंगा हुआ, चांदी की कीमत भी 1,100 रुपये बढ़ी, ज्वैलर्स लेंगे अब ये रेट

सोना आज ₹1,130 रुपये महंगा हुआ, चांदी की कीमत भी 1,100 रुपये बढ़ी, ज्वैलर्स लेंगे अब ये रेट

 Edited By: Alok Kumar
 Published : Mar 21, 2024 07:13 pm IST,  Updated : Mar 21, 2024 07:13 pm IST

जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज में ईबीजी - ‘कमोडिटी एंड करेंसी रिसर्च’ के उपाध्यक्ष प्रणव मेर ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारियों द्वारा इस साल ब्याज दर में तीन बार कटौती के संकेतों के बाद डॉलर में बिकवाली के समर्थन से सोना अपने अबतक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

Gold- India TV Hindi
सोना Image Source : FILE

सोने और चांदी की कीमत में आज बड़ा उछाल आया। आपको बता दें कि सोने और चांदी में यह एक दिन बड़ी तेजी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमत बढ़ने का असर आज घरेलू बाजार पर देखने को मिला। आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 1,130 रुपये के उछाल के साथ 67,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गया। चांदी की कीमत भी 1,100 रुपये की तेजी के साथ 77,750 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। 

कल सोने और चांदी का क्या था भाव 

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 66,320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इससे पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 76,650 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा कि दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमत (24 कैरेट) 67,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा थी, जो पिछले बंद भाव से 1,130 रुपये की तेजी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना 2,202 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से 48 डॉलर की बढ़त है।

इस कारण सोने और चांदी में जबरदस्त तेजी 

परमार ने कहा कि कॉमेक्स पर सोने की हाजिर कीमतों को बढ़ते भू-राजनीतिक जोखिमों और केंद्रीय बैंकों की खरीदारी से समर्थन मिला। चांदी भी 25.51 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। पिछले कारोबार में यह 24.84 डॉलर प्रति औंस पर रही थी। जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज में ईबीजी - ‘कमोडिटी एंड करेंसी रिसर्च’ के उपाध्यक्ष प्रणव मेर ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारियों द्वारा इस साल ब्याज दर में तीन बार कटौती के संकेतों के बाद डॉलर में बिकवाली के समर्थन से सोना अपने अबतक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा