1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. शादियों के सीजन में 3500 रुपया से अधिक महंगा हुआ सोना, जल्द खरीदें, इतने बढ़ेंगे और दाम

शादियों के सीजन में 3500 रुपया से अधिक महंगा हुआ सोना, जल्द खरीदें, इतने बढ़ेंगे और दाम

 Written By: Alok Kumar
 Published : Feb 23, 2022 01:34 pm IST,  Updated : Feb 23, 2022 01:35 pm IST

दिल्ली के सर्राफा बाजार में 13 जनवरी, 2022 को सोना 46,919 प्रति 10 ग्राम पर था। 22 फरवरी तक सोने का भाव बढ़कर 50,518 रुपये प्रति दस ग्राम पहुंच गया है।

Gold- India TV Hindi
Gold Image Source : FILE

Highlights

  • 13 जनवरी, 2022 को सोने की कीमत 46,919 प्रति 10 ग्राम पर था
  • चांदी की कीमत 60,777 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी जनवरी में
  • सोने का भाव 53,000 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर को छू सकता है

नई ​दिल्ली। शादियों के सीजन शुरू होने के साथ सोने के भाव तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते 30 दिनों में सोने का भाव 3500 रुपये प्रति दस ग्राम से अधिक बढ़ चुका है। सर्राफा बाजार जानकारों का कहना है कि सोने में अभी और तेजी आएगी। रूस-यूक्रेन संकट गहराने से वैश्विक बाजार में अस्थिरता बढ़ी है, जिससे वैश्विक बाजार में सोने के दाम में उछाल आया है। इसका असर भारतीय बाजार पर भी हुआ है। वहीं, निवेशक एक बार फिर सुरक्षित निवेश के लिए शेयर बाजार से पैसा निकाल कर सोना में निवेश कर रहे हैं। यह सोने की कीमत बढ़ाने का काम कर रहा है। 

सोना 3599 रुपये और चांदी 3600 रुपये महंगी  

दिल्ली के सर्राफा बाजार में 13 जनवरी, 2022 को सोना 46,919 प्रति 10 ग्राम पर था। 22 फरवरी तक सोने का भाव बढ़कर 50,518 रुपये प्रति दस ग्राम पहुंच गया है। यानी बीते एक महीने में सोने की कीमत में 3599 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। चांदी भी इस दौरान 60,777 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 64,415 रुपये प्रति किलोग्राम की ऊंचाई पर पहुंच गई है। वैश्विक बाजारों में भी सोना 1900 डॉलर प्रति औंस के पार निकल गया है। जानकारों का कहना है कि यह 2000 औंस तक छू सकता है।

कहां तक जाएगा सोने और चांदी का  का भाव 

इंडिया इंफोलाइन सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट अनुज गुप्ता ने इंडिया टीवी को बताया कि एक साल के बाद सोने-चांदी के दाम में तेजी आई है। रूस-यूक्रेन संकट गहराने से भी सोने को बल मिला है। ऐसे में मेरा मनाना है कि इस फाइनेंशियल ईयर खत्म होने तक यानी 31 मार्च तक सोने का भाव 53,000 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर को छू सकता है। वहीं, चांदी की कीमत 66,000 प्रति किलोग्राम के पार जा सकती है। ऐसे में जो लोग शादी-ब्याह या निवेश के लिए सोना खरीदना चाहते हैं उनको अब देर नहीं करनी चाहिए। सोने की कीमत में आगे भी कमी आने की उम्मीद नहीं है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा