1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Rate Today: आज फिर सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट- देखें आज के ताजा भाव

Gold Rate Today: आज फिर सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट- देखें आज के ताजा भाव

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Jul 31, 2025 07:17 pm IST,  Updated : Jul 31, 2025 07:17 pm IST

आज 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 400 रुपये टूटकर 97,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। गुरुवार को ये 650 रुपये की तेजी के साथ 98,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

gold, gold Price Today, Gold Rate Today, Gold Price Today, Silver Price Today, 18 carat gold price, - India TV Hindi
गुरुवार को चांदी की कीमत में भी दर्ज की गई बड़ी गिरावट Image Source : FREEPIK

दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज एक बार फिर सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 500 रुपये की गिरावट के साथ 98,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। बुधवार को इसकी कीमत 700 रुपये बढ़कर 98,520 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी। बताते चलें कि बुधवार से पहले सोने की कीमतों में लगातार 5 दिनों तक गिरावट दर्ज की गई थी। इसके साथ ही, आज 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 400 रुपये टूटकर 97,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। गुरुवार को ये 650 रुपये की तेजी के साथ 98,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 

चांदी की कीमत में भी दर्ज की गई बड़ी गिरावट

सोने के अलावा, आज चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को चांदी का भाव 2000 रुपये टूटकर 1,12,000 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ। बुधवार को चांदी की कीमत 1000 रुपये की बढ़त के साथ 1,14,000 रुपये पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटी) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘गुरुवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई क्योंकि सकारात्मक अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों ने अमेरिकी डॉलर को मजबूत किया। इससे सर्राफा कीमतों पर दबाव बढ़ा। ताजा जीडीपी आंकड़ों से संकेत मिलता है कि दूसरी तिमाही में अमेरिकी अर्थव्यवस्था में वृद्धि हुई है, जिससे ब्याज दरों के दृष्टिकोण को लेकर अनिश्चितता पैदा हो गई है।’’ 

वैश्विक बाजारों में कैसा रही सोने और चांदी की स्थिति

वैश्विक बाजारों में, हाजिर सोना 29.10 डॉलर या 0.89 प्रतिशत बढ़कर 3304.14 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इसके अलावा, विदेशी बाजार में हाजिर चांदी 2.22 प्रतिशत गिरकर 36.30 डॉलर प्रति औंस रही। कोटक सिक्योरिटीज कमोडिटी रिसर्च डिपार्टमेंट के एवीपी कायनात चैनवाला ने कहा, ‘‘बाजार प्रतिभागी मौद्रिक नीति पर आगे के मार्गदर्शन के लिए व्यक्तिगत उपभोग व्यय (पीसीई) सूचकांक और बेरोजगारी दावों सहित आगामी अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों पर बारीकी से नजर रखेंगे।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा