1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Price Today: धनतेरस से एक दिन पहले सोने के भाव में आई गिरावट, खरीदने से पहले जान ले नया रेट

Gold Price Today: धनतेरस से एक दिन पहले सोने के भाव में आई गिरावट, खरीदने से पहले जान ले नया रेट

 Edited By: India TV Business Desk
 Published : Oct 21, 2022 12:07 pm IST,  Updated : Oct 21, 2022 12:07 pm IST

Gold Price Today: कल धनतेरस (Dhanteras) है। लोग इस त्योहार पर सोने की खरीदारी जमकर करते हैं। कहा जाता है कि निवेशक सोने (Gold) को सबसे भरोसेमंद निवेश मानते हैं। आज सोने के भाव में गिरावट देखी गई है।

Gold Price Today Dhanteras is tomorrow know latest rates before buy jewellery - India TV Hindi
धनतेरस से एक दिन पहले सोने के भाव में आई गिरावट, खरीदने से पहले जान ले नया रेट Image Source : INDIA TV

Highlights

  • भारत में आज सोने के भाव में मामूली तेजी
  • निवेशक सोने (Gold) को सबसे भरोसेमंद निवेश मानते हैं
  • चांदी की कीमतों में स्थिरता

Gold Price Today: भारत में आज सोने के भाव में मामूली तेजी देखी गई है। वह 110 रुपया सस्ता होकर 50,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। कल धनतेरस (Dhanteras) है। लोग इस त्योहार पर सोने की खरीदारी जमकर करते हैं। कहा जाता है कि निवेशक सोने (Gold) को सबसे भरोसेमंद निवेश मानते हैं। वहीं चांदी की कीमतों में स्थिरता देखी जा रही है। आज चांदी का रेट 56,150 रुपये प्रति किलो है। 

अन्य शहरों में क्या है सोने का हाल?

भारत की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में गुड रिटर्न्स के मुताबिक, आज सोने का भाव 50,450 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यही रेट कोलकाता, हैदराबाद, भुवनेश्वर और विशाखापटनम में भी है। दिल्ली में 50,600 रुपये प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत है। वहीं चेन्नई में 50,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर सोना आज कारोबार कर रहा है। मुंबई और दिल्ली में एक किलो चांदी की कीमत 56,150 रुपये है। यही हाल कोलकाता, जयपुर, पुणे, अहमदाबाद, पटना और लखनऊ का भी है। 

कल कैसा था मार्केट का हाल?

वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती के बीच भारतीय बाजार में शनिवार को सोने के भाव में 270 रुपये की तेजी देखी गई थी। सोना 50,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता रहा था। वहीं उससे पहले के सत्र में आखिरी बार सोना 600 रुपया सस्ता हुआ था। चांदी के भाव में कल 250 रुपये की गिरावट देखी गई थी।

भारत के स्वर्ण भंडार में भी भारी गिरावट

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट का सिलसिला जारी रहने के बीच 23 सितंबर को समाप्त सप्ताह में यह 8.134 अरब डॉलर घटकर 537.518 अरब डॉलर रह गया है। विदेशी मुद्रा भंडार इससे पिछले सप्ताह 5.2 अरब डॉलर से अधिक घटकर 545.54 अरब डॉलर रह गया था। केंद्रीय बैंक ने कहा कि समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान एफसीए 7.688 अरब डॉलर घटकर 477.212 अरब डॉलर रह गया। डॉलर के संदर्भ में एफसीए में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में वृद्धि या मूल्यह्रास का प्रभाव शामिल है। आंकड़ों के अनुसार, सोने के भंडार का मूल्य 30 करोड़ डॉलर घटकर 37.886 अरब डॉलर पर आ गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा