1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Price Today: सोना हुआ सस्ता लेकिन चांदी की कीमतों में आई तेजी, खरीदारी से पहले जान लें सराफा बाजार के ताज़ा रेट

Gold Price Today: सोना हुआ सस्ता लेकिन चांदी की कीमतों में आई तेजी, खरीदारी से पहले जान लें सराफा बाजार के ताज़ा रेट

 Edited By: Sachin Chaturvedi
 Published : Nov 23, 2022 03:48 pm IST,  Updated : Nov 23, 2022 03:48 pm IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरकर 1,745 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी बिना किसी घटबढ़ के 21.27 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

Gold Silver Rates- India TV Hindi
Gold Silver Rates Image Source : FILE

सोना चांदी की खरीदारी करने जा रहे हैं तो बाजार निकलने से पहले सराफा बाजार में आज के रेट की पड़ताल जरूर कर लें। आज बाजार में सोना सस्ता हुआ है और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 40 रुपये टूटकर 52,797 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 52,837 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 

चांदी के भाव में तेजी 

सोने के उलट चांदी की कीमत 110 रुपये चढ़कर 62,056 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरकर 1,745 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी बिना किसी घटबढ़ के 21.27 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘निवेशकों के अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के ब्यौरे का इंतजार करने से कॉमेक्स सोने (जिंस बाजार) की कीमतों में गिरावट आई।’’ 

सोना वायदा में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से मंगलवार को सोने का वायदा भाव 98 रुपये की तेजी के साथ 52,390 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोने का दिसंबर आपूर्ति वाला अनुबंध 98 रुपये या 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 52,390 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। इसमें 4,580 लॉट के लिये कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,757.80 डॉलर प्रति औंस हो गया।

चांदी वायदा में भी चढ़े भाव

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को चांदी की कीमत 201 रुपये बढ़कर 61,090 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी का दिसंबर डिलिवरी का भाव 455 रुपये यानी 0.75 प्रतिशत की तेजी के साथ 61,090 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 11,061 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के बीच कारोबारियों की ताजा लिवाली से मुख्यत: चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 0.96 प्रतिशत की तेजी के साथ 21.27 डॉलर प्रति औंस हो गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा