1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Price Today: सोने के भाव में आया उछाल, जानिए आज आपके शहर में 10 ग्राम गोल्ड की क्या है कीमत

Gold Price Today: सोने के भाव में आया उछाल, जानिए आज आपके शहर में 10 ग्राम गोल्ड की क्या है कीमत

 Edited By: India TV Business Desk
 Published : Sep 03, 2022 11:45 am IST,  Updated : Sep 03, 2022 11:45 am IST

Gold Price Today: भारतीय बाजार (Indian Market) में आज सोने के भाव में फिर से तेजी दिखने लगी है। गोल्ड की कीमतों में 270 रुपये का उछाल आया है

 सोने के भाव में आया...- India TV Hindi
सोने के भाव में आया उछाल Image Source : INDIA TV

Gold Price Today: किसी भी देश में बढ़ती महंगाई (Inflation) को उस देश में सोने के भाव से तौला जाता है। निवेशक सोने (Gold) को सबसे भरोसेमंद निवेश मानते हैं। भारतीय बाजार (Indian Market) में आज सोने के भाव में फिर से तेजी दिखने लगी है। गोल्ड की कीमतों में 270 रुपये का उछाल आया है, जिसके बाद से 10 ग्राम 24 Carat Gold की कीमत 50,890 रुपये हो गई है। वहीं चांदी (Silver) में भी आज तेजी देखी जा रही है। 1Kg चांदी की कीमत 200 रुपए महंगा होकर 52,500 रुपये हो गई है।

अन्य शहरों में क्या है सोने का हाल?

भारत की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में गुड रिटर्न्स के मुताबिक, आज सोने का भाव 50,890 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यही रेट कोलकाता, हैदराबाद, भुवनेश्वर और विशाखापटनम में भी है। दिल्ली में 51,050 रुपये प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत है। वहीं चेन्नई में 51,510 रुपये प्रति 10 ग्राम पर सोना आज कारोबार कर रहा है। मुंबई और दिल्ली में एक किलो चांदी की कीमत 52,500 रुपये है, जिसमें पिछले दो दिन से लगातार बदलाव आ रहा है। यही हाल कोलकाता, जयपुर पुणे, अहमदाबाद, पटना और लखनऊ का भी है। 

कल चांदी के भाव में तेजी

वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती के बीच भारतीय बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 110 रुपये लुढ़क कर 50,620 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। गुड रिटर्न्स के मुताबिक, इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि कल चांदी के भाव में तेजी देखने को मिली। 700 रुपए की मज़बूती के साथ चाँदी  52,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर जा पहुँचा। परसों भी 800 रुपये की मजबूती के साथ एक किलो चांदी की कीमत 51,600 रुपये आ गई थी। उससे पहले चांदी की कीमत में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई थी। 

भारत के स्वर्ण भंडार में भी भारी गिरावट

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 26 अगस्त को समाप्त सप्ताह के दौरान 3.007 अरब डॉलर घटकर 561.046 अरब डॉलर रह गया है। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। इससे पिछले 19 अगस्त को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 6.687 अरब डॉलर घटकर 564.053 अरब डॉलर रहा था। विदेशी मुद्रा भंडार में महत्वपूर्ण हिस्सा रखने वाली विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (एफसीए) में गिरावट से कुल मुद्रा भंडार नीचे आया है। समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 2.571 अरब डॉलर घटकर 498.645 अरब डॉलर रह गई है। आंकड़ों के अनुसार, स्वर्ण भंडार भी 27.1 करोड़ डॉलर घटकर 39.643 अरब डॉलर पर आ गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा