1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Price Today : सातवें आसमान पर सोना, 3 महीने में 7000 रुपये चढ़ा, चांदी 84,000 पर पहुंची, जानें 24 कैरेट गोल्ड का भाव

Gold Price Today : सातवें आसमान पर सोना, 3 महीने में 7000 रुपये चढ़ा, चांदी 84,000 पर पहुंची, जानें 24 कैरेट गोल्ड का भाव

 Edited By: Pawan Jayaswal
 Published : Apr 08, 2024 07:01 pm IST,  Updated : Apr 08, 2024 07:01 pm IST

Gold Silver Price Today on 8th April 2024 : साल 2024 में अब तक सोने की कीमत में 7,700 रुपये प्रति 10 ग्राम का इजाफा हो चुका है। सोमवार को गोल्ड का हाजिर भाव ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया।

सोने चांदी का आज का भाव- India TV Hindi
सोने चांदी का आज का भाव Image Source : FILE

Gold Silver Price Today on 8th April 2024 : बहुमूल्य धातुओं की सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में मांग बढ़ने के कारण सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 350 रुपये की तेजी के साथ 71,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इस साल यानी 2024 में अबतक सोने की कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इस साल सोने का दाम 7,700 रुपये चढ़ा है। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 71,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमतों में भी उछाल

चांदी की कीमत भी 800 रुपये के उछाल के साथ 84,000 रुपये प्रति किलोग्राम की नई ऊंचाई पर बंद हुई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में यह 83,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख से संकेत लेते हुए दिल्ली के बाजारों में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत 71,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थी, जो पिछले बंद भाव से 350 रुपये की बढ़त है।’’

सोने-चांदी का वैश्विक भाव

विदेशी बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,336 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से सात डॉलर मजबूत है। गांधी ने कहा, व्यापारियों ने अमेरिकी नौकरियों की उत्साहजनक रिपोर्ट पर ध्यान नहीं दिया और इसके बजाय कुछ सप्ताह से चल रहे सर्राफा की तेजी की प्रवृत्ति पर ध्यान केंद्रित किया। इससे सोमवार को सोने की कीमत एक और रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई। एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषण विभाग के उपाध्यक्ष जतीन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘वैश्विक कॉमेक्स कीमतों में उछाल से समर्थित सोने की कीमतों में तेजी जारी रही, जो सुबह के शुरुआती घंटों में 2,350 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई।’’ इसके अलावा चांदी की कीमतें भी बढ़त के साथ 27.80 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। पिछले सत्र में यह 27.45 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा