1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Price Today: सोने के भाव में तेजी, जानिए क्या है आपके शहर में सोने की रेट

Gold Price Today: सोने के भाव में तेजी, जानिए क्या है आपके शहर में सोने की रेट

 Edited By: India TV Business Desk
 Published : Oct 05, 2022 11:14 am IST,  Updated : Oct 05, 2022 11:14 am IST

Gold Price Today: भारत में आज सोना 550 रुपया महंगा होकर 51,660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। कहा जाता है कि निवेशक सोने (Gold) को सबसे भरोसेमंद निवेश मानते हैं।

जानिए क्या है आपके शहर...- India TV Hindi
जानिए क्या है आपके शहर में सोने की रेट Image Source : INDIA TV

Highlights

  • आज सोने का भाव 51,660 रुपये प्रति 10 ग्राम है
  • 4,400 रुपया महंगा होकर 57,400 रुपये प्रति किलो पर बिजनेस कर रही
  • भारत के स्वर्ण भंडार में भी भारी गिरावट

Gold Price Today: भारत में आज सोना 550 रुपया महंगा होकर 51,660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। कहा जाता है कि निवेशक सोने (Gold) को सबसे भरोसेमंद निवेश मानते हैं। अब त्योहार का सीजन शुरु हो गया है। दशहरा नजदीक है। ऐसे में भारतीय अधिक मात्रा में सोने की खरीददारी करेंगे। यही हाल चांदी का भी है। वह 4,400 रुपया महंगा होकर 57,400 रुपये प्रति किलो पर बिजनेस कर रही है।

अन्य शहरों में क्या है सोने का हाल?

भारत की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में गुड रिटर्न्स के मुताबिक, आज सोने का भाव 51,660 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यही रेट कोलकाता, हैदराबाद, भुवनेश्वर और विशाखापटनम में भी है। दिल्ली में 51,820 रुपये प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत है। वहीं चेन्नई में 52,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर सोना आज कारोबार कर रहा है। मुंबई और दिल्ली में एक किलो चांदी की कीमत 61,800 रुपये है। यही हाल कोलकाता, जयपुर, पुणे, अहमदाबाद, पटना और लखनऊ का भी है। हालांकि चेन्नई में 66,700 रुपये प्रति किलो के भाव पर चांदी कारोबार कर रही है।

भारत के स्वर्ण भंडार में भी भारी गिरावट

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट का सिलसिला जारी रहने के बीच 23 सितंबर को समाप्त सप्ताह में यह 8.134 अरब डॉलर घटकर 537.518 अरब डॉलर रह गया है। विदेशी मुद्रा भंडार इससे पिछले सप्ताह 5.2 अरब डॉलर से अधिक घटकर 545.54 अरब डॉलर रह गया था। केंद्रीय बैंक ने कहा कि समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान एफसीए 7.688 अरब डॉलर घटकर 477.212 अरब डॉलर रह गया। डॉलर के संदर्भ में एफसीए में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में वृद्धि या मूल्यह्रास का प्रभाव शामिल है। आंकड़ों के अनुसार, सोने के भंडार का मूल्य 30 करोड़ डॉलर घटकर 37.886 अरब डॉलर पर आ गया है।

सोना वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों के सौदे बढ़ाए जाने से मंगलवार को सोने का वायदा भाव 275 रुपये चढ़कर 51,435 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोने का दिसंबर आपूर्ति वाला अनुबंध 275 रुपये या 0.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51,435 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। इसमें 18,186 लॉट के लिये कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 1.01 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,719.20 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा