1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Price Today: सोने में फिर आया उछाल, चांदी टूटी; जानिए क्या है लेटेस्ट रेट्स

Gold Price Today: सोने में फिर आया उछाल, चांदी टूटी; जानिए क्या है लेटेस्ट रेट्स

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Mar 19, 2024 08:09 pm IST,  Updated : Mar 19, 2024 08:09 pm IST

Gold Price Today: सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली है। 24 कैरेट सोने का भाव 66,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर निकल गया है।

Gold Rate Today- India TV Hindi
Gold Rate Today Image Source : FILE

ग्लोबल स्तर पर बाजारों में मजबूती के रुख के चलते राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 110 रुपये की तेजी के साथ 66,250 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 66,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत 500 रुपये की गिरावट के साथ 76,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। इससे पूर्व यह 77,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 

क्या है 22, 20,18 और 14 कैरेट का भाव? 

इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 64,010 रुपये प्रति 10 ग्राम, 20 कैरेट सोने का भाव 58,370 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट सोने का भाव 53,130 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट सोने का भाव 42,300 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी का रेट

पीटीआई की रिपोर्ट में बताया गया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना 2,159 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से तीन डॉलर की मजबूती को दर्शाता है। बुधवार को होने वाली सबसे महत्वपूर्ण अमेरिकी फेडरल रिजर्व मौद्रिक नीति बैठक के नतीजे से पहले सोने की कीमतों में एक सीमित दायरे में कारोबार हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज सौमिल गांधी ने कहा कि बैठक इस बारे में संकेत दे सकती है कि इस साल ब्याज दरों में कब कटौती होने की संभावना है। हालांकि, चांदी गिरावट के साथ 24.91 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। पिछले कारोबारी सत्र में यह 25.11 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

वायादा बाजार में सोने और चांदी का भाव 

वायदा बाजार में सोने और चांदी के रेट में गिरावट देखने को मिली है। 5 अप्रैल,2024 के कॉन्ट्रैक्ट में सोने का रेट 65,496 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 03 मई के कॉन्ट्रैक्ट में चांदी का रेट 75,062 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा