1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Price Today: सोने के भाव में आया उछाल, जानिए आपके शहर में क्या है गोल्ड का रेट

Gold Price Today: सोने के भाव में आया उछाल, जानिए आपके शहर में क्या है गोल्ड का रेट

 Edited By: India TV Business Desk
 Published : Sep 05, 2022 11:51 am IST,  Updated : Sep 05, 2022 11:51 am IST

Gold Price Today: भारत में सोने के भाव में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। कहा जाता है कि निवेशक सोने (Gold) को सबसे भरोसेमंद निवेश मानते हैं।

सोने के भाव में आया...- India TV Hindi
सोने के भाव में आया उछाल Image Source : INDIA TV

Gold Price Today: भारत में सोने के भाव में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। कहा जाता है कि निवेशक सोने (Gold) को सबसे भरोसेमंद निवेश मानते हैं। भारतीय बाजार (Indian Market) में आज की कीमतों में 110 रुपये का उछाल आया है, जिसके बाद से 10 ग्राम 24 Carat Gold की कीमत 51,000 रुपये हो गई है। वहीं चांदी (Silver) में भी आज तेजी देखी जा रही है। 1Kg चांदी की कीमत 720 रुपए महंगा होकर 53,220 रुपये हो गई है।

अन्य शहरों में क्या है सोने का हाल?

भारत की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में गुड रिटर्न्स के मुताबिक, आज सोने का भाव 51,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यही रेट कोलकाता, हैदराबाद, भुवनेश्वर और विशाखापटनम में भी है। दिल्ली में 51,160 रुपये प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत है। वहीं चेन्नई में 51,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर सोना आज कारोबार कर रहा है। मुंबई और दिल्ली में एक किलो चांदी की कीमत 53,220 रुपये है, जिसमें पिछले दो दिन से लगातार बदलाव आ रहा है। यही हाल कोलकाता, जयपुर पुणे, अहमदाबाद, पटना और लखनऊ का भी है। 

चांदी के भाव में तेजी

वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती के बीच भारतीय बाजार में रविवार को सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं आया और 50,890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता रहा। गुड रिटर्न्स के मुताबिक, इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी के रेट में भी कल कोई बदलाव नहीं देखने को मिला। चांदी 52,500 पर ही कारोबार करती रही। वहीं परसों 200 रुपये की मजबूती के साथ एक किलो चांदी की कीमत 52,500 रुपये आ गई थी।

भारत के स्वर्ण भंडार में भी भारी गिरावट

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 26 अगस्त को समाप्त सप्ताह के दौरान 3.007 अरब डॉलर घटकर 561.046 अरब डॉलर रह गया है। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। इससे पिछले 19 अगस्त को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 6.687 अरब डॉलर घटकर 564.053 अरब डॉलर रहा था। विदेशी मुद्रा भंडार में महत्वपूर्ण हिस्सा रखने वाली विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (एफसीए) में गिरावट से कुल मुद्रा भंडार नीचे आया है। समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 2.571 अरब डॉलर घटकर 498.645 अरब डॉलर रह गई है। आंकड़ों के अनुसार, स्वर्ण भंडार भी 27.1 करोड़ डॉलर घटकर 39.643 अरब डॉलर पर आ गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा