1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Price Today: तनिष्क, कल्याण ज्यूलर्स जैसे बड़े स्टोर्स पर क्या है सोने का भाव, देखें आज की ताजा कीमतें

Gold Price Today: तनिष्क, कल्याण ज्यूलर्स जैसे बड़े स्टोर्स पर क्या है सोने का भाव, देखें आज की ताजा कीमतें

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jun 06, 2026 01:50 pm IST,  Updated : Jun 06, 2026 01:50 pm IST

दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमतों में 400 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी।

Silver Gold Rates, gold price silver price, today gold rate, today gold price, tanishq, gold price t- India TV Hindi
गोल्ड का आज का भाव Image Source : PTI

Gold Price Today: मिडिल-ईस्ट के मौजूदा हालातों को देखते हुए सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को सोने की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली। MCX पर 5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना 2.47 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 1,55,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। शुक्रवार को चांदी का भाव 6.27 प्रतिशत गिरकर 2,48,201 रुपये प्रति 1 किलोग्राम पर आ गया। आइए जानते हैं कि तनिष्क, कल्याण ज्यूलर्स जैसे बड़े स्टोर्स पर आज, 6 जून को सोने का क्या भाव चल रहा है।

तनिष्क

तनिष्क के स्टोर्स पर आज 6 जून को 22 कैरेट वाली गोल्ड ज्यूलरी की मौजूदा कीमत 14,045 रुपये प्रति 1 ग्राम और 1,40,450 रुपये प्रति 10 ग्राम है। तनिष्क के स्टोर्स पर आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 15,322 रुपये प्रति 1 ग्राम और 1,53,220 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

कल्याण ज्यूलर्स

कल्याण ज्यूलर्स के स्टोर्स पर आज 22k सोने की कीमत 14,000 रुपये प्रति 1 ग्राम और 1,40,000 प्रति 10 ग्राम है।

जॉयअलुक्कास

जॉयअलुक्कास के स्टोर्स पर आज 22k सोने की मौजूदा कीमत 14,000 रुपये प्रति 1 ग्राम और 1,40,000 प्रति 10 ग्राम है।

मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स

इसी तरह, मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के स्टोर्स पर भी आज 22k वाले सोने की ताजा कीमत 14,000 रुपये प्रति 1 ग्राम और 1,40,000 प्रति 10 ग्राम है। जबकि, यहां 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 15,273 रुपये प्रति 1 ग्राम और 1,52,730 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सर्राफा बाजार में क्या हैं सोने की कीमतें

बताते चलें कि दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमतों में 400 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, शुक्रवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 400 रुपये गिरकर 1,59,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गुरुवार को सोने की कीमतें 1,60,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थीं। सोने के अलावा, शुक्रवार को चांदी की कीमतों में 5000 रुपये की बड़ी गिरावट देखने को मिली और ये 2,60,700 रुपये प्रति 1 किलोग्राम के भाव पर बंद हुई। बताते चलें कि MCX के साथ ही दिल्ली का सर्राफा बाजार शनिवार और रविवार को बंद रहता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा