1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Price Today : सोने की कीमतों में आई तेजी, चांदी में गिरावट, जानिए क्या हो गए हैं भाव

Gold Price Today : सोने की कीमतों में आई तेजी, चांदी में गिरावट, जानिए क्या हो गए हैं भाव

 Edited By: Pawan Jayaswal
 Published : Dec 27, 2023 07:39 pm IST,  Updated : Dec 27, 2023 07:39 pm IST

Gold Price Today : सोने की हाजिर और वायदा कीमतों में बुधवार को बढ़त दर्ज की गई है। वहीं, चांदी की हाजिर कीमत में गिरावट और चांदी वायदा में तेजी दर्ज की गई। सोना हाजिर दिल्ली में बुधवार को 63,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

सोने चांदी का भाव- India TV Hindi
सोने चांदी का भाव Image Source : FREEPIK

सोने की कीमतों (Gold Price Today) में बुधवार को बढ़त दर्ज हुई है। वैश्विक बाजारों में तेजी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 100 रुपये की तेजी के साथ 63,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 63,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) सौमिल गांधी ने कहा कि विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बाद बुधवार को दिल्ली के बाजारों में सोने की कीमतों में 100 रुपये की तेजी के साथ 63,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार हुआ। एमसीएक्स पर वायदा कारोबार में सोने के फरवरी माह में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 334 रुपये उछलकर 63,359 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गयी।

चांदी की हाजिर कीमतों में गिरावट

हालांकि, चांदी की हाजिर कीमत 350 रुपये कमजोर होकर 79,100 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 79,450 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इसके अलावा, चांदी के मार्च अनुबंध की कीमत 109 रुपये उछलकर 75,135 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी।

वैश्विक स्तर पर भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना मजबूती के साथ 2,067 डॉलर प्रति औंस हो गया। जबकि चांदी गिरावट के साथ 24.15 डॉलर प्रति औंस रह गई। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में कमोडिटी रिसर्च के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा, ‘सोने की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, क्योंकि मुद्रास्फीति में नरमी ने 2024 की शुरुआत में नीतिगत दर में कटौती की उम्मीद को बढ़ाई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा