1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Rate: शादी में सोना खरीदने की सोच रहे ग्राहकों के लिए आई बुरी खबर, एक ही दिन में उछल गया भाव

Gold Rate: शादी में सोना खरीदने की सोच रहे ग्राहकों के लिए आई बुरी खबर, एक ही दिन में उछल गया भाव

 Edited By: Vikash Tiwary
 Published : Jun 09, 2023 08:03 pm IST,  Updated : Jun 09, 2023 08:03 pm IST

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसका असर भारतीय रुपया पर भी पड़ रहा है। सोना भी महंगा हो गया है।

Gold Rate Today- India TV Hindi
Gold Rate Today Image Source : FILE

Gold Rate Today: भारत त्योहारों का देश है। यहां हर महीनें कोई ना कोई त्योहार सेलिब्रेट हो रहा होता है। अभी शादियों का सीजन चल रहा है। देश के लोगों को शादी के मौके पर गहने खरीदने का एक अलग शौक है। अगर आप भी ऐसा कुछ सोच रहे हैं तो आपको शायद कुछ दिन वेट कर लेना चाहिए। मजबूत वैश्विक रुख के बीच दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 440 रुपये की तेजी के साथ 60,820 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने बताया कि पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,380 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 1,050 रुपये के उछाल के साथ 74,350 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। 

कुछ ऐसा रहा बाजार

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की हाजिर कीमत 440 रुपये की तेजी के साथ 60,820 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। विदेशी बाजारों में सोना तेजी के साथ 1,964 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी तेजी के साथ 24.35 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। बता दें कि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसका असर भारतीय रुपया पर भी पड़ रहा है। विदेशी धन का निवेश बढ़ने के बीच शुक्रवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया चार पैसे की तेजी के साथ 82.47 (अस्थायी) प्रति डॉलर हो गया। बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में डॉलर के मजबूत होने तथा घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख के कारण रुपये की तेजी पर कुछ अंकुश लग गया। 

विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में आई तेजी

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.49 प्रति डॉलर पर खुला और कारोबार के अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले चार पैसे की मजबूती के साथ 82.47 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान रुपये ने 82.41 प्रति डॉलर के उच्चस्तर को छुआ और यह 82.50 प्रति डॉलर के निचले स्तर तक भी आया। बुधवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.51 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था। भारतीय रिजर्व बैंक ने बृहस्पतिवार को लगातार दूसरी प्रमुख नीतिगत दर रेपो को 6.5 प्रतिशत पर कायम रखा है। इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 103.54 हो गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.38 प्रतिशत बढ़कर 76.25 डॉलर प्रति बैरल हो गया। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 223.01 अंक की गिरावट के साथ 62,625.63 पर बंद हुआ। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा