1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Price Today : सोने की कीमतों में गिरावट, उधर चांदी के बढ़ गए भाव, जानिए लेटेस्ट दाम

Gold Price Today : सोने की कीमतों में गिरावट, उधर चांदी के बढ़ गए भाव, जानिए लेटेस्ट दाम

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Mar 05, 2025 10:31 am IST,  Updated : Mar 05, 2025 10:31 am IST

Gold Rate Today 5th March 2025 : एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 मई 2025 की डिलीवरी वाली चांदी 0.42 फीसदी या 408 रुपये की बढ़त के साथ 96,664 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी।

सोने का भाव- India TV Hindi
सोने का भाव Image Source : FILE

Gold Rate Today 5th March 2025 : सोने की कीमतों में बुधवार सुबह गिरावट देखने को मिल रही है। घरेलू वायदा बाजार में सोना गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा रह है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार सुबह 4 अप्रैल 2025 की डिलीवरी वाला सोना 0.04 फीसदी या 37 रुपये की गिरावट के साथ 85,989 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, 5 जून 2025 की डिलीवरी वाला सोना इस समय 0.03 फीसदी या 28 रुपये की गिरावट के साथ 86,765 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 1,100 रुपये बढ़कर 89,000 रुपये के स्तर पर पहुंच गया था। वहीं, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 1,100 रुपये बढ़कर 88,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमतों में तेजी

चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में बुधवार सुबह तेजी देखने को मिल रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में 5 मई 2025 की डिलीवरी वाली चांदी 0.42 फीसदी या 408 रुपये की बढ़त के साथ 96,664 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में औद्योगिक मांग और सोने में तेजी के चलते चांदी की कीमत 1,500 रुपये बढ़कर 98,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी।

सोने का वैश्विक भाव

वैश्विक स्तर पर बुधवार सुबह सोने के वायदा भाव में तेजी और हाजिर भाव में गिरावट देखी जा रही है। कमोडिटी मार्केट कॉमेक्स पर सोना 0.07 फीसदी या 1.90 डॉलर की बढ़त के साथ 2,922.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा है। वहीं, सोना हाजिर 0.19 फीसदी या 5.57 डॉलर की गिरावट के साथ 2,912.32 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

चांदी का वैश्विक भाव

चांदी की वैश्विक कीमतों में बुधवार सुबह तेजी देखने को मिली है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक वायदा भाव 0.68 फीसदी या 0.22 डॉलर की बढ़त के साथ 32.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट 0.12 फीसदी या 0.04 डॉलर की बढ़त के साथ 32.02 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा