1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Rate Today: भारी गिरावट के बाद गोल्ड ने लगाई छलांग, जानिए कितना महंगा हुआ सोना

Gold Rate Today: भारी गिरावट के बाद गोल्ड ने लगाई छलांग, जानिए कितना महंगा हुआ सोना

 Edited By: India TV Business Desk
 Published : Sep 08, 2022 11:51 am IST,  Updated : Sep 08, 2022 11:51 am IST

Gold Rate Today: भारत में सोने के भाव में कल भारी गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन आज फिर से तेजी देखी जा रही है। कहा जाता है कि निवेशक सोने (Gold) को सबसे भरोसेमंद निवेश मानते हैं।

Gold Rate Today- India TV Hindi
भारी गिरावट के बाद गोल्ड हुआ महंगा Image Source : INDIA TV

Gold Rate Today: भारत में सोने के भाव में कल भारी गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन आज फिर से तेजी देखी जा रही है। कहा जाता है कि निवेशक सोने (Gold) को सबसे भरोसेमंद निवेश मानते हैं। भारतीय बाजार (Indian Market) में आज सोने (Gold) की कीमतों में 270 रुपये का उछाल आया है, जिसके बाद से 10 ग्राम 24 Carat Gold की कीमत 50,890 रुपये हो गई है। वहीं चांदी (Silver) में भी आज रिकॉर्ड तेजी देखी जा रही है। 1Kg चांदी की कीमत 1,400 रुपए महंगा होकर 54,200 रुपये हो गई है।

अन्य शहरों में क्या है सोने का हाल?

भारत की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में गुड रिटर्न्स के मुताबिक, आज सोने का भाव 50,890 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यही रेट कोलकाता, हैदराबाद, भुवनेश्वर और विशाखापटनम में भी है। दिल्ली में 51,040 रुपये प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत है। वहीं चेन्नई में 51,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर सोना आज कारोबार कर रहा है। मुंबई और दिल्ली में एक किलो चांदी की कीमत 54,200 रुपये है, जिसमें कल 1,100 की गिरावट दर्ज की गई थी। यही हाल कोलकाता, जयपुर पुणे, अहमदाबाद, पटना और लखनऊ का भी है। 

कल चांदी के भाव में आई थी गिरावट

वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती के बीच भारतीय बाजार में बुधवार को सोने के भाव में 540 रुपये की गिरावट देखी गई, जिससे सोना खिसककर 50,620 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा। गुड रिटर्न्स के मुताबिक, इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी के रेट में कल भारी गिरावट दर्ज की गई जिसके बाद चांदी 52,800 रुपये प्रति किलो आ पहुंची थी। वहीं परसों 680 रुपये की मजबूती के साथ एक किलो चांदी की कीमत 53,900 रुपये आ गई थी।

भारत के स्वर्ण भंडार में भी भारी गिरावट

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 26 अगस्त को समाप्त सप्ताह के दौरान 3.007 अरब डॉलर घटकर 561.046 अरब डॉलर रह गया है। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। इससे पिछले 19 अगस्त को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 6.687 अरब डॉलर घटकर 564.053 अरब डॉलर रहा था। विदेशी मुद्रा भंडार में महत्वपूर्ण हिस्सा रखने वाली विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (एफसीए) में गिरावट से कुल मुद्रा भंडार नीचे आया है। समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 2.571 अरब डॉलर घटकर 498.645 अरब डॉलर रह गई है। आंकड़ों के अनुसार, स्वर्ण भंडार भी 27.1 करोड़ डॉलर घटकर 39.643 अरब डॉलर पर आ गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा